राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक एसपी जननाथन का चेन्नई में 61 वर्ष की आयु में निधन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक एसपी जननाथन का रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।

चेन्नई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक एसपी जननाथन का रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।

 SP Jananathan

कुछ दिन पहले वह अपने घर में बेहोश पड़े मिले थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। निर्देशक अरुमुगकुमार के अनुसार, उन्हें आज कार्डिअक अरेस्ट (हृदय गति रुकना) हुआ था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: जानिए किस बॉलीवुड एक्‍ट्रेस की जबरस्‍त फैन हैं 'पावरी गर्ल', इस रोल से करती हैं खुद को कनेक्‍टेड

एसपी जननाथन तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सबसे समाननीय निर्देशकों में से एक थे। वह 61 साल के थे और हाल ही में वह अपने घर में बेहोश पड़े मिले थे। इसके बाद उन्हें पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर रूप से बीमार बताया। रविवार सुबह चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न क्षेत्रों जानी मानी हस्तियों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।

निर्देशक अरुमुगकुमार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'हमारे निर्देशक एसपी जननाथन सर, जो गंभीर हालत में थे और जिनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था, उनका आज सुबह 10.07 मिनट पर कार्डिअक अरेस्ट से निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' आपको बता दें कि अपने घर में बेहोश पड़े मिलने से पहले वह एक फिल्म लाबाम की एडिटिंग कर रहे थे जिसमें अभिनेता विजय सेतुपति और श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अभिनेता जयम रवि जिन्होंने फिल्म पेरानमाई में उनके साथ काम किया था, ने भी उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है। ट्विटर पर निर्देशनक जननाथन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।'

तमिल फिल्म जगत में जननाथन ने साल 2003 में आई उनकी फिल्म लायरकाई से डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+