करुणानिधि को लगातार 11वीं बार डीएमके का अध्यक्ष चुना गया
चेन्नई। डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि को एक बार फिर से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। पार्टी के जनरल काउंसिल के चुनाव में उन्हें 11वीं बार पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं के अंगबाजगेन और एमके स्टालिन को पार्टी का महासचिव और कोषाध्यक्ष चुना गया है। जबकि के कनिमोझी को को पार्टी की महिला विंग का सेक्रेटरी चुना गया है।

पूर्व मंत्री दुर्रैमुर्गन को एन वेरेसामी की जगह नया प्रिंसपल सेक्रेटरी चुना गया है। पार्टी के अधिकारियों के चयन के लिए एक महीने तक 65 शहरों में चुनावों का आयोजन कराया गया। इस चुनाव में पार्टी के प्रमुख पदों के लिए मतदान कराया गया।
चुने गये सभी नेताओ का लोगों ने स्वागत और अभिनंदन किया, साथ ही उनके समर्थन में नारे लगाये गये। पार्टी ने त्रिचि एन शिवा और ए राजा को प्रचार के लिए चुना गया है।












Click it and Unblock the Notifications