तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के घर आयकर विभाग का छापा, 85 करोड़ का सोना जब्त
शुक्रवार को दिनभर तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजय भास्कर के चेन्नई स्थित घर और दूसरे ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापे मारे।
चेन्नई। आयकर विभाग ने तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सी. विजय भास्कर के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आईटी टीम ने मंत्री के घर से 4.5 करोड़ रुपए कैश, 85 करोड़ रुपए का सोना और कुछ कागजात जब्त किए हैं। आयकर विभाग की टीम ने दो विधायकों के यहां भी छापे मारे हैं।

शुक्रवार को दिनभर तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजय भास्कर के चेन्नई स्थित घर और दूसरे ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापे मारे।। स्वास्थ्य मंत्री के घर अलावा उनके कुछ रिश्तेदारों और फार्मा कंपनियों पर भी आईटी टीम ने छापेमारी की।
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, उपचुनाव के दौरान आर.के. नगर इलाके में विजय भास्कर के कैश बांटे जाने की शिकायतें आयकर विभाग सो की गईं थीं। जिसके बाद से स्वास्थ्य मंत्री और उनके रिश्तेदारों पर आयकर विभाग की पैनी निगाह है। आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक चेन्नई में कुल 32 ठिकानों पर छापेमारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications