बस अड्डे पर बेझिझक ब्रेस्ट फीड करवा सकेंगी महिलाएं
चेन्नई। सार्वजनिक जगहों पर मांओ को अपने बच्चे को दूध पिलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर उनके लिए नवजात शिशुओं को दूध पिलाना किसी चुनौती से कम नहीं, लेकिन अब उनको इन चुनौतियों का सामना नहीं करना होगा।

जी हां अब महिलाओं को अपने नवजातों को ब्रेस्ट फीड करवाने में दिक्कत नहीं होगी। दरअसल तमिलनाडु सरकार ने फैसला किया है कि राज्य के सभी बस अड्डों पर महिलाओं के लिए अगल कमरें तैयार किए जाएंगे जहां वो अपने बच्चों को ब्रेस्ट फीड करवा पाएंगी। उनके लिए अगल कमरों की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री जयललिता ने शुक्रवार को राज्य परिवहन निगम और नगर निगम द्वारा संचालित बस अड्डों पर इन स्पेशल कमरों का इंतजाम करने के लिए कहा है। ये सुविधा विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान शुरु की जाएगी।तमिलनाडु सरकार के इस ऐलान ने महिलाएं काफी उत्साहित है। उन्होंने सरकार के इस ऐलान का स्वागत किया है।












Click it and Unblock the Notifications