तमिलनाडु में नर्स ने दी डेल्टा प्लस वेरिएंट को मात, प्रदेश में सामने आया था वेरिएंट का पहला मामला

तमिलनाडु में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है। चेन्नई की 32 वर्षीय एक नर्स कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट की चपेट में आ गई, हालांकि अब वह ठीक हो चुकी हैं।

चेन्नई, 24 जून। तमिलनाडु में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है। चेन्नई की 32 वर्षीय एक नर्स कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट की चपेट में आ गई, हालांकि अब वह ठीक हो चुकी हैं। 4 मई को नर्स की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नेगिटिव आई। नर्स को कोरोना के मामूली लक्षण थे। नर्स के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित होने का पता चलने पर उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया। 19 मई को नर्स का दोबारा टेस्ट किया गया, जिसमें उनका कोरोना टेस्ट नेगिटिव आया। कोरोना का टेस्ट नेगिटिव आने पर उन्होंने उसी दिन अपनी ड्यूटी दोबारा जॉइन कर ली।

Delta Plus variant

स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि नर्स के संपर्क में आए लोगों और उनके परिवारजनों का कोरोना टेस्ट नेगिटिव आया है। सार्वजनिक स्वास्थ्य और निवारक दवा निदेशालय की एक रिपोर्ट में कहा गया कि अब उन्हें कोई दिक्कत नहीं है और वह भलि-भांति अपना काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु निर्वाचन आयोग को सुप्रीम कोर्ट से लगी फटकार, कहा- चुनाव ना कराने का अच्छा बहाना है कोरोना

अब तक, तमिलनाडु ने पूरे जीनोम स्क्वेंसिंग के लिए 1,159 नमूने बेंगलुरु स्थित लैब इनस्टेम को भेजे हैं। अभी तक, 772 नमूनों (67%) के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। निष्कर्ष बताते हैं कि 556 सैंपलों (72%) में डेल्टा वेरिएंट (B.1.617.2) पाया गया जबकि 65 (8.4%) सैंपलों में अल्फा (B.1.1.7) वैरिएंट पाया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि यह एक डेल्टा प्लस वेरिएंट 556 डेल्टा स्ट्रेंस (उपभेदों) के बीच पाया गया। ये सैंपल तमिलनाडु में दिसंबर 2020 और मई2021 के बीच लिए गए पॉजिटिव मामलों के हैं।

जैसे ही तमिलनाडु में वैक्सीन लगवाने वाले और कोरोना से ठीक होने वाले लोगों में तेजी से प्रसारित होने वाले वेरिएंट के दोबारा संक्रमण के मामले बढ़े, तमिलनाडु ने राज्य में प्रसारित होने वाले वेरिएंट की पहचान करने की कवायद शुरू की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+