एआईएडीएमके का महासचिव बनाने पर शशिकला को नोटिस जारी
एआईएडीएमके की महासचिव वी के शशिकला को बनाए पर जाने चुनाव आयोग ने अब जवाब मांगा है।
चेन्नई। एआईएडीएमके की महासचिव वी के शशिकला को बनाए पर जाने चुनाव आयोग ने अब जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने डॉ. वी.के मैत्रीयन की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए वी के शशिकला को 28 फरवरी से पहले अपना जवाब देने के लिए कहा है। आपको बताते चले कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वी के शशिकला को चार साल की सजा सुनाई है। इसके बाद अब वी के शशिकला 10 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगी।

वहीं शशिकला अभी भी एआईएडीएमके के महासचिव के पद पर हैं। वहीं उन्होंने अपने खासमखास ई के पलानीसामी को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री पद पर भी बैठा दिया है। गुरुवार को पलानीसामी अपने 31 मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ले चुके हैं। अब पलानी सामी को शनिवार को अपना बहुमत साबित करना होगा। वहीं डीएमके पहले ही पलानीसामी के खिलाफ वोट डालने का फैसला किया है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि वो अपने हाईकमान से मिले निर्देशों के आधार पर वोटिंग करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications