डीएमके सुप्रीमो करुणानिधि फिर हॉस्पिटल में भर्ती, पार्टी में चिंता
एम करुणानिधि को गले और फेफड़े में इंफेक्शन के बाद कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चेन्नई। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) चीफ एम करुणानिधि की तबियत बिगड़ने से फिर उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 92 साल के करुणानिधि को आठ दिन पहले ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया था। हॉस्पिटल के अनुसार, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

हॉस्पिटल ने करुणानिधि के बारे में कहा
हॉस्पिटल से जारी बयान के अनुसार, करुणानिधि को गले और फेफड़े में इंफेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उनकी हालत अब ठीक है।
डीएमके के सूत्रों का कहना है कि 92 साल के नेता को यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन की वजह से चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। करुणानिधि को भोजन पचने में भी परेशानी हो रही है।
पिता के देखने आईं कनिमोझी ने कहा
पिता को हॉस्पिटल में देखकर लौट रहीं कनिमोझी ने भी बताया है कि उनको लंग इंफेक्शन हुआ है और सांस लेने में भी दिक्कत पेश आ रही है लेकिन उनकी हालत पहले से बेहतर है।
आठ दिन पहले डिस्चार्ज हुए थे करुणानिधि
दो सप्ताह पहले उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सात दिन तक इलाज चलने के बाद उनको डिस्चार्ज किया गया था। पार्टी कैडर में करुणानिधि के गिरते स्वास्थ्य को लेकर चिंता है।












Click it and Unblock the Notifications