देखें इंसानियत शर्मसार करने वाला VIDEO: युवक ने बुजुर्ग दंपति को बेरहमी से पीटा
चंडीगढ़। आपराधिक द्ष्टिकोण से अकसर शांत माने जाने वाले पंजाब के चंडीगढ़ में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो शर्मनाक है। यहां मामूली सी कहासुनी पर एक युवक ने बुजुर्ग दंपति को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब मिनि स्कर्ट में नहीं दिखेंगी चंडीगढ़ की कुड़ियां, जानिये क्यों?
जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग दंपति चंडीगढ़ के सेक्टर 18 में मोबाइल शॉप चलाते है। बुधवार को राजीव उर्फ जिब्बी नाम का एक बदमाश उनकी दुकान में आया और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। घटना में बुजुर्ग के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनकी पत्नी संतोष कुमारी का एक दांत टूट गया। वीडियो में राजीव को बुजुर्ग दंपति को कॉलर पकड़कर घसीटता हुआ देखा जा सकता है।पीड़ित महिला के मुताबिक कि पहले वो आरोपी युवक आया और गाली-गलौच करने लगा हमने उसका विरोध करना चाहा तो हाथापाई शुरू कर दी। यहां तक की उसके पति ने उसे रोकना चाहा तो उसके साथ भी मारपीट करने लगा।
लोग तमाशबीन बन देखते रहे
खून सुखाने वाली बात ये है कि राजीव जब इस बुजुर्ग दंपति को मार रहा था उस वक्त आस-पास के लोग तमाशबीन बनकर तमाशा देख रहे थे। कोई उनको बचाने नहीं आया। यह तस्वीर सामाज को आईना दिखाने का काम कर रहा है।
#WATCH #CaughtOnCam Man assaults an elderly couple in Chandigarh; police investigating the matter.https://t.co/bH8caXFLrZ
— ANI (@ANI_news) December 11, 2015 












Click it and Unblock the Notifications