ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में हादसा, पंजाबी पति-पत्नी और भतीजे की मौत

चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला जिले में रहने वाले पति-पत्नी और उनके भतीजे की ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बीते 8 मार्च का है, रविवार की छुट्टी होने की वजह से सभी कार में मेलबोर्न घूमने चले गए। वापस लौटते वक्त यह हादसा हो गया। परिजनों ने सरकार से मांग की है कि तीनों मृतकों के शव अंतिम संस्कार के लिए जल्द से जल्द भारत लाने का प्रबंध किया जाए।

three members of indian family killed in road accident in melbourne

पंजाब के पटियाला जिले में रहने वाले सवरनजीत सिंह ग्रेवाल अपनी पत्नी अमनदीप कौर और चार साल के बेटे सहज के साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में रहता थे। सवरनजीत ड्राइवरी करते थे। नमादा से ऑस्ट्रेलिया आई अपनी भाभी गुरमीत कौर और 16 साल के उसके बेटे इशप्रीत सिंह को मेलबोर्न के कलिस्ता के पहाड़ी इलाके में घुमाकर सवरनजीत कार में अपनी पत्नी और बेटे के साथ वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार पर एक पेड़ गिर गया।

हादसे में सवरनजीत सिंह, पत्नी अमनदीप कौर और भतीजे इशप्रीत सिंह की मौत हो गई। अमनदीप कौर की भाभी गुरमीत कौर और अमनदीप का चार साल का बेटा सहज गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+