अंग्रेजी नहीं आती थी तो सरपंच को देना पड़ा 10 हजार का जुर्माना
जींद। अंग्रेजी नहीं आने की वजह से सरपंच पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दरअसल जब सरपंच के पास अंग्रेजी में आरटीआई से जानकारी मांगी गयी तो उसने इसकी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

हरियाणा के जींद जिले में खराल गांव के सरपंच रतन सिंह के पास अंग्रेजी मे आयी आरटीआई के जवाब में सरपंच ने जवाब में दिया कि चुंकी आरटीआई अंग्रेजी मे है लिहाजा इसकी वह जानकारी नहीं दे सकते हैं। सरपंच ने अपने जवाब में लिखा कि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती है।
कमीशन ने सरपंच की इस दलील को मानने से इनकार करते हुए उनके खिलाफ 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं स्टेट इन्फॉर्मेशन कमिश्नर हेमंत अत्री ने ग्राम सचिव बनवारी लाल पर भी 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications