Punjab News: पंजाब सरकार रोडवेज और पनबस में करेगी नई नियुक्तियां, जानिए कब निकलेगी वेकेंसी
Punjab News: पंजाब सरकार ने रोडवेज-पनबस में नई नियुक्तियां करने का एलान किया है। पिछले दिनों पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सचिवालय स्थित अपने दफ्तर में रोडवेज-पनबस स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन और गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों के साथ बैठक की है।
बैठक में उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज और पनबस के ठेका आधारित ड्राइवर और कंडक्टरों को परमानेंट करने के लिए सरकार वचनबद्ध है। मंत्री ने विभाग के सचिव को निर्देश दिए कि नियुक्तियों संबंधी मामलों की कार्रवाई को तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि मृत कर्मचारियों के परिवार के भविष्य का ध्यान रखना सरकार का दायित्व है। अधिकारियों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी बसों की पासिंग संबंधी प्रक्रिया में देरी ने की जाए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गैर कानूनी ढंग से चल रही बसों की तुरंत रिपोर्ट की जाए। उन्होंने विभाग की इमारतों और वर्कशापों की हालत संबंधी रिपोर्ट देने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि बसों के टाइम टेबल संबंधी आ रही शिकायतों को भी तुरंत दूर किया जाए। विभाग द्वारा दूर-दराज क्षेत्र में नियुक्त किए गए ड्राइवरों और कंडक्टरों को घरों के नजदीक तैनात करने संबंधी मांग पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से हिदायत दी कि इस मामले से संबंधित योजना तुरंत तैयार करें। मंत्री भुल्लर ने आगे कहा कि सब कैबिनेट कमेटी द्वारा उक्त सभी मामलों पर विचार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications