Punjab News: पंजाब सरकार की अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कैबिनेट मंत्री ने हटवाया अतिक्रमण
Punjab News: पंजाब सरकार ने अवैध कब्जों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर ने लुधियाना में हंबड़ा रोड स्थित बुड्ढा नाला के पास एक सरकारी जमीन पर कब्जा छुड़ाया है। उक्त जमीन पर एक कालोनाइजर ने कब्जा किया हुआ था। वहां पर कई सारी दुकानें बना ली गई थी। इन्हीं दुकानों पर आज कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर के नेतृत्व में बड़ा एक्शन लेते हुए तोड़ा गया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के साथ नगर निगम के कई सारे आफिसर भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर का कहना है कि यह जगह 1700 गज के करीब है। बाजार मूल्य लगभग 10 करोड़ के आसपास है। उक्त जमीन पर एक कालोनाइजर ने बाऊंड्री वाल करके वहां पर दुकानें बना ली थी। जिसे अपनी मौजूदगी में लालजीत भुल्लर ने तुड़वाया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी। जिसने कब्जा किया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस जगह पर स्कूल-कालेज बनाए जा सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications