सिद्धू के लगातार विरोध के बाद पंजाब के महाधिवक्ता एपीएस देओल ने दिया इस्तीफा

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किये गए एपीएस देओल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

चंडीगढ़, 1 नवंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किये गए एपीएस देओल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने उनकी नियुक्ति को लेकर आपत्ति जताई थी। देओल पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी सुमेध सिंह सैनी और निलंबित आईजी परमराज सिंह उमरानंगल के वकील थे, ये दोनों अधिकारी बहबल कलां पुलिस फायरिंग मामले में आरोपी थे। देओल ने कोर्ट में सुमेध सिंह सैनी का केस लड़ा था।

APS Deol

नवजोत सिंह सिद्धू ने देओल की नियुक्ति के विरोध में ट्वीट करते हुए कहा था, 'अपवित्रता के मामलों में न्याय की मांग और नशीली दवाओं के व्यापार के मुख्य दोषियों की गिरफ्तारी के लिए 2017 में हमारी सरकार आई और उनकी विफलता के कारण लोगों ने अंतिम सीएम को हटा दिया। अब एजी/डीजी की नियुक्तियां पीड़ितों के घावों पर नमक छिड़कती हैं। उन्हें हटाया जाना चाहिए।'

देओल की नियुक्ति पर आप ने भी साधा निशाना
बता दें कि पंजाब के महाधिवक्ता के पद पर देओल की नियुक्ति को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा ने चन्नी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो व्यक्ति बहबल कलां पुलिस फायरिंग मामले में आरोपी लोगों का वकील रहा हो वह पंजाब के लोगों को कैसे न्याय दिलाएगा।

यह भी पढ़ें: ED के समक्ष पेश हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, बोले- मुझ पर आरोप लगाने वाले परमबीर कहां हैं

कई नियुक्तियों का विरोध कर चुके हैं सिद्धू

बता दें कि सिद्धू अब तक सीएम चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा की गईं कई नियुक्तियों का विरोध कर चुके हैं। कई शीर्ष स्तर की नियुक्तियों पर सिद्धू ने कहा कि इन नियुक्तियों में उनकी राय नहीं ली गई। सिद्धू का कहना था कि ये नियुक्तियां भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ने में उनकी घोषणाओं में बाधा बनेंगी।

पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं

माना जा रहा है कि सिद्धू और नवनियुक्त सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लंबे समय से पंजाब कांग्रेस के अंदर चली आ रही कलह शांत होने का नाम नहीं ले रही है। इस कलह के कारण ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस्तीफा देना पड़ा था। अगर वक्त रहते यह लड़ाई शांत नहीं हुई तो इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+