ढाई साल के बेटे को बेड के बॉक्स में बंद कर प्रेमी के साथ फरार हो गई मां, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम
चंडीगढ़। राजधानी चंडीगढ़ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने ढाई साल के बेटे को बेड के बॉक्स में बंद कर प्रेमी के साथ भाग गई। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। ऐसे में मासूम दिव्यांशू ने बॉक्स के अंदर तड़प-तड़प का दम तोड़ दिया। वहीं, इस बात की जानकारी बच्चे के पिता को भी नहीं थी कि उसका बेटा उसी बेड के अंदर कैद है, जिस पर वह सो रहा है।

दवराजे पर लगी हुई थी कुंडी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला चंडीगढ़ जिले के बुडैल का है। यहां दशरथ अपनी पत्नी रूपा और ढाई साल के बेटे दिव्यांशू के साथ करते है। दशरथ की इलेक्ट्रानिक सामनों को ठीक करने की दुकान है और वह सेक्टर-19 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बतौर इलेक्ट्रिशियन का काम भी करता है। दशरथ ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह ड्यूटी पर चला गया। उस वक्त घर में सब कुछ ठीक था। रात करीब 7 बजे ड्यूटी खत्म कर जब वह घर पहुंचा तो दरवाजे पर लगी कुंडी थी। उसे लगा कि रूपा बच्चे को लेकर पड़ोसियों के घर गई होगी। इसके बाद वह खुद बुड़ैल स्थित अपनी दुकान पर चला गया, लेकिन रूप देर रात तक वह वापस नहीं लौटी। इस दौरान उसे तलाशने की भी कोशिश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली।
फोन कर कहा- बेड के अंदर है बाबू
दशरथ के पास एक अंजान मोबाइल नंबर से रूपा का फोन आया, लेकिन उसने दिव्यांशू के बारे में कुछ नहीं बताया। वह अगले दिन यानी रविवार सुबह दोबारा अपने काम पर चला गया। शाम को रूपा को फोन आया और उसने कहा कि दिव्यांशू बेड के बॉक्स में बंद है। यह सुनकर दशरथ के होश उड़ गए। इसके बाद जैसे ही बेड खोला तो दिव्यांशू का चेहरा दिखाई दिया औ उसके मुंह में दस्ताना ठूंसा हुआ था। साथ ही मुंह से खून बह रहा था। दम घुटने के कारण बच्चे की मौत हो गई थी। पीड़ित पति ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी।
आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। वहीं पुलिस ने पीड़ित पिता के बयानों पर आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
प्रेमी के साथ भागने का लगाया आरोप
पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित पति दशरथ ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने उसके मासूम बच्चे की हत्या की है और वारदात के बाद वह अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द आऱोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications