10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, आधा हरियाणा फेल
चंडीगढ़। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट इस बार बेहद खराब आए हैं। नजीते इतने खराब है कि आधी जनसंख्या फेल हो गई हैं।

इन बोर्ड रिजल्ट के मुताबिक 10वीं परीक्षा में आधे बच्चे भी पास नहीं हो सके। इस साल का रिजल्ट मात्र 41.28 फीसदी रहा है। सबसे खराब नतीजे तो हरियाणा के सरकारी स्कूलों के हैं। सरकारी स्कूलों के सिर्फ 30.32 फीसदी बच्चे ही पास हो पाए है। जबकि प्राइवेट स्कूलों में 53.61 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।
वहीं 12वीं बोर्ड के नतीजों की बात करें तो पूरे हरियाणा में केवल आधे बच्चे पास हो पाए हैं। 12वीं के नतीजों की बात करें तो रिजल्ट मात्र 53.96 फीसदी रहा। इसमें लड़के 45.88 फीसदी पास हुए जबकि लड़कियां उनके काफी ज्यादा 64.57 फीसदी तक पास हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications