किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी बनाएंगे खुद का राजनीतिक दल, शुभारंभ की आज चंडीगढ़ में होगी घोषणा

चंडीगढ़। किसान आंदोलन से जुड़े रहे ह​रियाणा के किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। आज वह राजधानी चंडीगढ़ में नए राजनीतिक दल का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए वह कई महीनों से रणनीति बना रहे थे। हालांकि, संयुक्त किसान मोर्चा उनके विचारों से सहमत नहीं था। चढ़ूनी चाहते हैं कि किसान आंदोलनकारी बतौर उम्मीदवार चुनाव में हिस्सा लें और सरकार बनाएं।

Farmer leader Gurnam Singh Charuni new political party

बोले- हमारा मकसद किसानों को चुनाव लड़वाना
पंजाब में चुनाव लड़ने की घोषणा के तहत गुरनाम सिंह चढ़ूनी का कहना है कि, वे किसानों की सरकार बनाना चाहते हैं। साथ ही वह यह भी कह चुके हैं कि हरियाणा छोड़कर पंजाब नहीं भागेंगे। वे मिशन पंजाब के तहत पंजाब में चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि चुनाव लड़वाएंगे। हरियाणा से संबंध होने के सवाल पर वह कह चुके हैं कि वे पैराशूट नहीं होंगे।

news

चढ़ूनी बरसों से हरियाणा में रह रहे हैं, हालांकि उनका पुश्तैनी गांव पंजाब में है। आज सुबह चढ़ूनी गुट से जुड़े नेताओं ने कहा कि, चढ़ूनी चंडीगढ़ में आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई पार्टी का ऐलान करेंगे। संभावनाएं जताई जा रही है कि वह मिशन पंजाब के तहत अपनी नई पार्टी की रणनीति का भी ऐलान कर सकते हैं। क्योंकि, वह पहले ही मिशन पंजाब के तहत किसानों को चुनाव लड़वाने की घोषणा कर चुके हैं।

चढ़ूनी से अब तक वैसे पंजाब की कुछ किसान जत्थेबंदियां सहमत नहीं थीं, और न ही उनके निर्णय से वे एकमत थीं, मगर चढ़ूनी अपने मिशन पंजाब के तहत फतेहगढ़ साहिब में दौरे के दौरान उम्मीदवार की घोषणा भी कर चुके हैं। जब वह चुनाव लड़ने की बात कर रहे थे, तो संयुक्त किसान मोर्चा उनके पंजाब में चुनाव लड़ने के निर्णय से सहमत नहीं था, इसलिए चढ़ूनी को कुछ समय के लिए निलंबित भी कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+