पंजाब: कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को दिया उप मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर

पंजाब चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू की है अहम भूमिका। सिद्धू को मनाने में जुटी कांंग्रेस।

जालंधर। पंजाब चुनाव में आवाज ए पंजाब के नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की अहमियत को कांग्रेस समझती है। सिद्धू के साथ कांग्रेस की बातचीत अभी चल रही है और बड़ी खबर यह है कि पार्टी ने अब उनको उप मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया है।

navjot singh sidhu

सिद्धू को पार्टी से जोड़ने को बेताब कांग्रेस

भाजपा छोड़ चुके नवजोत सिंह सिद्धू को जोड़ने के लिए कांग्रेस पुरजोर कोशिशों में जुटी है। पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस को सिद्धू की जरूरत है इसलिए अब पार्टी ने उनको बड़ा ऑफर दिया है।

सूत्रों ने की बात की पुष्टि

नवजोत सिंह सिद्धू के करीबियों में से एक ने खुलासा किया है कि कांग्रेस ने उनको यह ऑफर दिया है कि चुनाव के बाद पार्टी अगर सत्ता में आई तो उनको उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कांग्रेस के सूत्रों ने भी ऑफर दिए जाने की पुष्टि की है।

प्रस्ताव से खुश नहीं है अमरिंदर सिंह

बताया जा रहा है कि सिद्धू को दिए गए प्रस्ताव से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह खुश नहीं है। मुख्यमंत्री पद के दावेदार अमिरंदर सिंह चाहते हैं कि सिद्धू की पार्टी का कांग्रेस में विलय हो।

अगर सिद्धू के साथ डील हुआ तो

अगर कांग्रेस पार्टी का सिद्धू के साथ डील फाइनल हुआ तो मुख्यमंत्री पद के लिए अमरिंदर सिंह के नाम की घोषणा कर दिए जाने की संभावना है। कांग्रेस का चुनाव प्रचार भले अमरिंदर सिंह के नाम के इर्द गिर्द घूम रहा हो लेकिन अब तक उनका नाम सीएम उम्मीदवारी के लिए घोषित नहीं हुआ है।

कांग्रेस के लिए बेहद अहम है पंजाब चुनाव

उत्तर प्रदेश चुनाव की अपेक्षा कांग्रेस के लिए पंजाब चुनाव ज्यादा महत्वपूर्ण है। पंजाब चुनाव में जीत कांग्रेस पार्टी में नई जान फूंक देगी।

अपने सेलिब्रिटी स्टेटस के चलते सिद्धू, सिखों के साथ-साथ हिंदू वोट भी जुटाने में कारगर साबित हो सकते हैं इसलिए पंजाब में सत्ता हासिल करने में लगी कांग्रेस पार्टी किसी भी हाल में उनका साथ चाहती है।

इसके लिए पिछले कई दिनों से सिद्धू के साथ कांग्रेस की बातचीत चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+