हरियाणा से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी पुलिस हिरासत में

इससे पहले की खबरों में शाहिद को 10 दिसंबर को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने तारीख में संशोधन किया। राशिद को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस को उससे 21 दिसंबर तक पूछताछ करने की इजाजत दी है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि राशिद उत्तर भारत में आतंकवादी हमले को अंजाम देने की तैयारी के लिए शाहिद को साजो-सामान मुहैया करा रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया, "राशिद ने शाहिद को पाकिस्तान में रह रहे लश्कर के कमांडर जावेद बलूची से इस वर्ष के शुरू में मिलवाया था। बलूची से मुलाकात करने के लिए उन्होंने पाकिस्तान की यात्रा की थी।"
राशिद और शाहिद दोनों ही छोटी मेवली गांव की एक मस्जिद में इमाम हैं। शाहिद ने पुलिस से कहा कि वे लोग करीब छह-सात माह पूर्व लश्कर में शामिल हुए। पुलिस ने कहा कि लश्कर का मॉड्यूल दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में आतंकवादी हमले करने की साजिश में अंजाम के करीब था।












Click it and Unblock the Notifications