थाने पहुंचे फरियादी से दारोगा जी ने कराई मसाज, सस्पेंड
हाल ही में ये वीडियो सामने आया था, जिसमें अमृतसर में एक दारोगा जी वर्दी में ही एक शख्स से मसाज कराते दिख रहे हैं। वो कुर्सी पर बैठे हैं और युवक उनकी कमर को थपकी दे रहा है।
Chandigarh
oi-Rizwan
By Rizwan
अमृतसर। अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे फरियादी की शिकायत सुनने से पहले उससे अपनी पीठ की मसाज करवाना दारोग जी को भारी पड़ गया है। मामले की वीडियो सामने आने के बाद उस पर कार्रवाई की गई है। दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।
एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अमृतसर में एक दारोगा जी वर्दी में ही एक शख्स से मसाज कराते दिख रहे हैं। वो कुर्सी पर बैठे हैं और युवक उनकी कमर को थपक रहा है। सामने तीन-चार लोग हैं, जो किसी शिकायत को लेकर आए लग रहे हैं लेकिन दारोगा जी मसाज का आनंद ले रहे हैं। ये वीडियो आला अफसरों तक पहुंचा तो लापरवाही मानते हुए दारोगा जी को सस्पेंड किया गया।