थाने में कांग्रेस कार्यकर्ता के कपड़े उतरवाकर बनाया आपत्तिजनक VIDEO, सोशल मीडिया पर वायरल

मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर बठिंडा के तत्कालीन एसएपी ने इंक्वायरी के आदेश दिए थे और 26 मार्च 2016 को रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें पुलिसकर्मियों को क्लीनचिट दे दी गई थी।

चंडीगढ़। कांग्रेस कार्यकर्ता को थाने में कपड़े उतारने को मजबूर करने का वीडियो सामने आने के बाद दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। फूल पुलिस स्टेशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि वीडियो नवंबर 2015 का है। भाईरूपा गांव के धरम सिंह और तीन अन्य को पुलिस ने पंजाब सरकार के मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के खिलाफ प्रदर्शन करने से पहले गिरफ्तार किया था।

विरोध के बाद शाम को सस्पेंड हुए दो आरोपी

विरोध के बाद शाम को सस्पेंड हुए दो आरोपी

जबरन उतरवाए कपड़े, बनाया अश्लील वीडियो

जबरन उतरवाए कपड़े, बनाया अश्लील वीडियो

पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ता धरम सिंह ने आरोप लगाया कि मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने से पहले ही उसे और उसके तीन अन्य साथियों को हिरासत में लिया गया था। वे लोग विवादित जमीन को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दिए जाने से नाराज थे और उसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे। रात में चार पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और फूल के SHO सब इंस्पेक्टर जय सिंह के कमरे में ले गए। उनमें से दो लोग वर्दी में नहीं थे। पीड़ित ने कहा, 'SHO के कमरे में उन्होंने मुझसे कपड़े उतारने को कहा। सादे कपड़ों में मौजूद एक पुलिस वाले ने मुझे निर्वस्त्र करके वीडियो बनाया। उसने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।' READ ALSO: सऊदी अरब ने 39000 पाकिस्तानियों को देश से निकाला

मार्च 2016 में मिली थी पुलिसकर्मियों को क्लीन चिट

मार्च 2016 में मिली थी पुलिसकर्मियों को क्लीन चिट

पीड़ित धरम सिंह ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे अकाली दल के नेताओं का हाथ है। धरम ने अपने बेटे के जरिए पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग से भी घटना की शिकायत की थी। आयोग के निर्देश पर बठिंडा के तत्कालीन एसएपी ने इंक्वायरी के आदेश दिए थे और 26 मार्च 2016 को रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें पुलिसकर्मियों को क्लीनचिट दे दी गई थी।

अकाली दल नेता के पोते ने फेसबुक पर डाला वीडियो

अकाली दल नेता के पोते ने फेसबुक पर डाला वीडियो

कांग्रेस कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जांच रिपोर्ट बिना उसका पक्ष जाने ही सौंप दी थी। अब घटना का वीडियो अकाली दल के एक नेता के पोते ने फेसबुक पर अपलोड कर दिया, जिससे मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। जिसके बाद उसने एसएसपी से मामले की शिकायत की। फूल SHO जय सिंह ने दावा किया है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके ऑफिस में किसी तरह का आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+