चंडीगढ़: स्कूल में विशाल पेड़ अचानक उखड़कर विद्यार्थियों पर गिरा, 1 की मौत, 20 घायल
चंडीगढ़: स्कूल में पेड़ टूटकर विद्यार्थियों पर गिरा, 13 घायल
चंडीगढ़। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सेक्टर 9 के एक स्कूल में एक पेड़ उखड़कर विद्यार्थियों पर गिर गया। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। इससे स्कूल में चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया है। पुलिस ने कहा कि, यह घटना कैसे हुई इसकी पड़ताल की जाएगी।
Recommended Video

'लंच टाइम में अचानक उखड़कर गिरा'
घटना कार्मल कॉन्वेंट स्कूल की है, जो कि एक प्राईवेट स्कूल है। एक विद्यार्थी ने बताया कि, 'जब पेड़ उखड़कर स्कूल में गिरा तब हमारा लंच हो रहा था। पेड़ के गिरने से शोर हुआ। बाहर देखा तो रोने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं।'
बताया जा रहा है कि ये 250 साल पुराना हेरिटेज पेड़ था। तस्वीरें में उक्त पेड़ को देखा जा सकता है। एक शिक्षक ने बताया कि, कई घायल बच्चों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है। जिनमें से 3 बच्चों की हालत गंभीर है।

चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन के होम सेक्रेटरी नितिन यादव ने कहा कि, घटना में एक विद्यार्थी की जान चली गई है। उसके अलावा 19 बच्चों और 1 स्टाफ अटेंडेंट सहित 20 के घायल होने की सूचना है। घायलों में दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यादव ने कहा कि, हमने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।













Click it and Unblock the Notifications