भारतीय जनता पार्टी की सरबजीत कौर बनीं चंडीगढ़ की नई मेयर

चंडीगढ़, 8 जनवरी: चंडीगढ़ शहर को नया मेयर मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरबजीत कौर चंडीगढ़ नगर निगम की नई मेयर चुनी गई हैं। चुनाव में कुल 28 वोट पड़े, जिसमें सरबजीत कौर 14 मतों से मेयर चुनी गईं। कौर वार्ड-6 से पार्षद हैं। चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर पद के लिए एमसीसी कार्यालय के असेंबली हॉल में वोटिंग हुई। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीधा मुकाबला था, जिसमें भाजपा को जीत मिली। भारतीय जनता पार्टी के मेयर चुनाव जीतने के बाद नगर निगम चंडीगढ़ के एसेंबली हॉल में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।

ेम्निवुपर

चंडीगढ़ नगर निगम में 35 सीटे हैं। मेयर चुनाव के लिए बहुमत का आंकड़ा 19 वोट हैं। आप के 14 पार्षद जीतकर आए हैं। भाजपा के 12 पार्षद जीते हैं। हरप्रीत कौर बबला के भाजपा में आने और सांसद किरण खेर का एक वोट मिलने से भाजपा के पास भी 14 वोट हो गए।

कांग्रेस ने नहीं उतारा उम्मीदवार

कांग्रेस और अकाली दल ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया कर दिया है। कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट खड़े नहीं किए है। कांग्रेस के पास सात और शिअद के पास एक पार्षद है। कांग्रेस और शिअद मतदान से दूर रहे।

ये हैं उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए अंजू कत्याल, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए प्रेम लता और डिप्टी मेयर के लिए रामंचद्र यादव को उम्मीदवार बनाया। वहीं भाजपा ने मेयर के लिए सरबजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए दलीप शर्मा और डिप्टी मेयर पद के लिए अनूप गुप्ता को कैंडिडेट घोषित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+