चंडीगढ़वासियों पर बोझ: 11 साल बाद पानी के रेट बढ़े इतने ज्यादा, जानिए अब क्या हैं नई दरें
चंडीगढ़। 11 साल बाद, चंडीगढ़ प्रशासन ने पानी के टैरिफ को विभिन्न स्लैबों में 3 रुपये/लीटर से 20 रुपये तक बढ़ा दिया है। यह आदेश शुक्रवार से लागू होगा। इसके पीछे प्रशासन ने पानी के दुरुपयोग को रोकने का तर्क दिया है। साथ ही, प्रशासन ने कहा है कि सभी हितधारकों के साथ विस्तृत चर्चा और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के नगर निगम के वित्तीय हित को ध्यान में रखते हुए दरों में बढ़ोतरी की गई है।

चंडीगढ़ में अब महंगा मिलेगा पानी
चंडीगढ़ प्रशासन ने जो आदेश जारी किए हैं, उसमें नई टैरिफ दरों के अनुसार, 0-15 लीटर (KL) पानी के स्लैब पर 3 रुपये प्रति किलो की वृद्धि होगी, जबकि 16 से 30 किलो पानी की मात्रा पर 6 रुपये की वृद्धि होगी। इसी तरह 31 से 60 KL पानी के लिए 10 रुपये प्रति KL की बढ़ोतरी और 60KLसे अधिक पानी की खपत के लिए 20 रुपये प्रति KLकी वृद्धि होगी। ये नई टैरिफ दरें शुक्रवार से लागू करने का फैसला लेते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि सभी हितधारकों के साथ विस्तृत चर्चा और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के नगर निगम के वित्तीय हित को ध्यान में रखते हुए दरों में बढ़ोतरी की गई है।

रेट बढ़ाने के बाद भी नुकसान झेलेंगे
केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में टैरिफ दरों को पिछली बार 24 मई 2011 को संशोधित किया गया था, और तब से पानी की आपूर्ति और अतिरिक्त बुनियादी ढांचे की लागत कई गुना बढ़ गई है। एक आधिकारिक बयान में प्रशासन ने कहा कि, नगर निगम को लगातार नुकसान हो रहा है, इसलिए दरें बढ़ाई जारी रही हैं। बयान में आगे कहा गया कि जल शुल्क दरों में वृद्धि के बावजूद, जल आपूर्ति और सीवरेज बॉडीज को अभी भी सालाना 80 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

कहा- पंजाब हरियाणा की तुलना में रेट कम
प्रशासन ने इस बात पर जोर देते हुए कि चंडीगढ़ में 0-15KL और 16-30KL की मात्रा पर टैरिफ दरें पंजाब और हरियाणा की तुलना में कम हैं; बयान में कहा, "चंडीगढ़ में हाईयर कैटेगरी में भी पानी की दरें दिल्ली की तुलना में बहुत कम हैं, जैसे- 10 KL, 20KL बनाम 43.93KL। इतना ही नहीं, चंडीगढ़ में सीवरेज वॉटर के वॉल्यूमेट्रिक शुल्क 30 प्रतिशत है। और यह दिल्ली से बहुत कम है, जहां कि 60 प्रतिशत है।,"
आज ही शुरू करें ये बिजनेस, गर्मी में होगी मोटी कमाई

अब प्रति दिन 10 घंटे से ज्यादा जलापूर्ति
यूटी प्रशासन ने कहा, "हमारी ओर से पीने के पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए उच्च स्लैब में दरें तय की गई हैं। मानदंडों के किसी भी उल्लंघन पर, उससे निपटने के लिए एक खास सिस्टम अपनाया जाएगा।," प्रशासन ने यह भी कहा, "कई सुधारों के साथ, जो हम कर रहे हैं, हमारी आपूर्ति की अवधि अब प्रति दिन 10 घंटे से अधिक हो गई है और हम निकट भविष्य में अपने शहर के निवासियों को 24 घंटे जल सेवा प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications