चंडीगढ़: लालच में बुरी तरह फंसा बैंककर्मी, साइबर ठगों ने एक झटके में उड़ाए 17 लाख रुपये

Cyber Fraud: साइबर ठग आम से लेकर हाईप्रोफाइल लोगों को भी ठगने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही मामला एक चंडीगढ़ से आया है जहां साइबर ठगों ने एक बैंककर्मी से 17 लाख रुपये ठग लिए।

Cyber Fraud

Online Fraud: चंडीगढ़ के गांव बहलाना का रहने वाला बैंककर्मी लालच में फंसकर 17 लाख रुपये गंवा बैठा। उसे थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि उससे इस तरह से ठगी हो जाएगी। दरअसल, 28 वर्षीय शिकायतकर्ता आलोक कुमार जो पंचकुला में एक निजी बैंक में काम करता है, ने पुलिस को बताया कि उसे अस्मिता नाम की लड़की का कॉल आया जिसने जिसने दावा किया कि वह हर महीने छोटी राशि का निवेश करके ₹3,000 से ₹5,000 अतिरिक्त कमा सकता है।

इसके बाद आरोपी ठग ने उसके साथ कुछ लिंक साझा किए और उनसे कुछ पैसे ट्रांसफर करने को कहा। कुमार ने कहा कि उसने शुरू में कॉल करने वाले द्वारा साझा किए गए लिंक के माध्यम से छोटा मुनाफा कमाया, जिसने बाद में उसे बड़ा निवेश करने का लालच दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसे एक लिंक मिला और जब उसने उस पर क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से 16.91 लाख रुपये निकल गए।

यह महसूस करने के बाद कि उसे ठगा गया है, उसने साइबर अपराध पुलिस से संपर्क किया, जिसने रविवार को अज्ञात कॉलर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत पहली सूचना रिपोर्ट दर्ज की।

ये हैं देश के सात 'साइबर फ्रॉड' के अड्डे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि देश में जामताड़ा और मेवात के अलावा चंडीगढ़, अहमदाबाद, हैदराबाद, विशाखापट्टनम और गुवाहाटी की साइबर अपराधियों के हाटस्पॉट के रूप में पहचान हुई है। अमित शाह ने कहा कि साइबर अपराध के शिकार लोगों को पैसा वापस दिलाने के लिए समय पर शिकायत करना जरूरी है। इसके लिए 1930 टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर पूरे देश में चालू हैं। इस नंबर पर समय रहते शिकायत किये जाने की वजह से 1.33 लाख से अधिक लोगों के ठगे गए 235 करोड़ रुपये वापस कराने में सफलता मिली है।

साइबर ठगी करने वाले 500 से अधिक मोबाइल एप किए गए ब्लॉक (Cyber Fraud)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुताबिक लोगों को धोखा देने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 500 से अधिक मोबाइल एप्लिकेशन को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की सिफारिशों पर ब्लॉक कर दिया गया है। ताकि ठगे गए धन की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+