लिवइन में रह रही 23 साल की युवती 14वीं मंजिल से कूदी, लड़कों ने की बचाने की कोशिश, मगर..
चंडीगढ़। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सेक्टर-88 स्थित पूर्व प्रीमियम अपार्टमेंट की बिल्डिंग में एक फ्लोर पर पार्टी चल रही थी। वहीं, फ्लैट नंबर-1404 में एक युवक के साथ लिव इन में रहने वाली युवती का युवक से झगड़ा हो गया। प्रेमी प्रेमिका के बीच यह विवाद इतना ज्यादा हो गया कि, युवती ने 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जब वह नीचे गिर रही थी, तो बालकनी में खड़े कुछ लड़कों ने तेजी से उसे पकड़ा, लेकिन वह छूट गई और नीचे आ गिरी। नीचे गिरते ही जान चली गई।

युवती की पहचान 23 साल की ज्योति के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि, वह 14वीं मंजिल से जमीन पर सिर के बल गिरी थी, जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह फ्लैट नंबर-1404 में एक युवक के साथ लिव इन में रहती थी। वह युवक एक कंपनी का मालिक बताया जा रहा है। ज्योति उसी की कंपनी में काम करती थी। दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लगभग 5 महीने से साथ रह रहे थे। पता चला है कि, पिछले कई दिनों से दोनों के बीच शादी को लेकर अनबन चल रही थी। सोहाना के एसएचओ गुरजीत सिंह ने बताया कि, जान गंवाने वाली युवती के भाई ने उस युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके साथ युवती लिव इन में थी। भाई के बयानों पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि, युवती शादी को लेकर जल्दबाजी में नहीं थी। जबकि, युवक उससे शादी करना चाहता था। बीते रविवार को वह युवक उक्त युवती के घरवालों से मिला भी था और शादी करने की बात कही थी। वहीं, युवती अपने भविष्य को लेकर आशंकित थी, क्योंकि उसे शक था कि संदीप का तलाक हो रखा है। बताया जार हा है कि, इसी बात को लेकर दोनों में फ्लैट के अंदर झगड़ा हुआ था। बाद में युवती ने मरने के लिए उूपर से ही छलांग लगा दी।












Click it and Unblock the Notifications