भाजपा प्रत्याशी सनी देओल के नामांकन पत्र पर उठे सवाल, एनजीओ ने लगाए ये आरोप
Gurdaspur news, गुरदासपुर। अमृतसर की एक एनजीओ ने भाजपा के उम्मीदवार सनी देओल के नामांकन पत्र पर सवाल उठाए हैं। एनजीओ का आरोप है कि सनी देओल ने नामांकन पत्र में गलत जानकारी दी है। नामांकन में जिस बैंक खाते का जिक्र किया है वह अमृतसर का है, जबकि सनी देओल का ना तो अमृतसर में कोई घर है और ना ही वह कभी अमृतसर आए हैं तो ऐसे में उसका खाता कैसे खुल गया अगर वह चुनाव गुरदासपुर से लड़ रहे हैं।

टैक्स में भी कई हेरफेर किए
एनजीओ के लोगों ने कहा कि वह सभी बड़े उमीदवारों के नामांकन पत्र देख रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि सनी देओल ने 21 करोड़ रुपए की अपनी प्रॉपर्टी बताई है और उस प्रॉपर्टी पर ही उन्होंने 42 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है वह भी एक बैंक पर सवाल खड़ा होता है। सनी देओल ने अपने टैक्स में भी कई तरह के हेरफेर किए हैं। कहीं उन्होंने खुद कर्ज लिया है तो फिर उन्होंने 50 करोड़ से ऊपर निजी कपनियों को खुद लोन दिया है।

चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत
संस्था के मेंबर विशाल जोशी और रुपिंदर कौर ने कहा कि वह खुद लोकसभा हल्का गुरदासपुर के वोटर नहीं हैं और इसके चलते वह शिकयत दर्ज नहीं करवा रहे और चुनाव के बाद वह इसकी शिकायत चुनाव कमीशन को करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications