पंजाब में प्रचंड बहुमत के बाद अब इन दो राज्यों पर AAP की नजर, पार्टी नेता अक्षय मराठे ने बताया

पंजाब में मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब आम आदमी पार्टी अपने अगले लक्ष्य को साधने में लग गई है। पार्टी के नेता अक्षय मराठे ने बताया कि हमारा अगला लक्ष्य गुजरात और हिमाचल प्रदेश में सत्ता पाना है।

चंडीगढ़, 10 मार्च। पंजाब में मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब आम आदमी पार्टी अपने अगले लक्ष्य को साधने में लग गई है। पार्टी के नेता अक्षय मराठे ने बताया कि हमारा अगला लक्ष्य गुजरात और हिमाचल प्रदेश में सत्ता पाना है। मराठे ने कहा कि हिमाचल और गुजरात अब हमारी रडार पर हैं। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को लगातार इन राज्यों में भेज रही है और इसके बड़े परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि दशकों से भारत के लोगों को दो पार्टियों के बीच फैसला करना पड़ा है जिन्होंने उनके लिए काम नहीं किया। पहली बार लोगों को इनका विकल्प मिला है और लोग बदलाव चाहते हैं।

akshay marathe

हमने पिछले 10 सालों में बहुत मेहनत की
अधिकांश एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों को धता बताते हुए आप की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए मराठे ने कहा कि आप को हर जगह इसका सामना करना पड़ा है। राजनीति के बड़े लोग हमें नहीं मानते हैं या हमारी उपस्थिति को स्वीकार नहीं करते हैं, लेकिन फिर हम उनका सफाया कर देते हैं। मैं नम्रता के साथ यह कहता हूं कि हमने पिछले 10 साल से बहुत मेहनत की है और हमारे प्रदर्शन को सभी देख सकते हैं। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी 89 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि तीन सीटों पर आगे चल रही है।

यह भी पढ़ें: '24 घंटों के लिए CBI-IT को हटाइए, तो हम दिखा देंगे हम क्या कर सकते हैं', मुंबई की मेयर ने केंद्र पर साधा निशान

चन्नी भी नहीं कर सके कमाल

बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की यह पहली जीत है। पार्टी ने साल 2017 के अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार किया और कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने में कामयाबी हासिल की। कांग्रेस इस बार राज्य में सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन वह भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके। चन्नी को खुद इन चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+