वाणी कपूर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, हिंदू संगठन ने दी तहरीर

संभल। अभिनेत्री वाणी कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग भड़क गए है। हिंदू वादी संगठनों ने अभिनेत्री वाणी कपूर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है। इसी सिलसिले में उन्होंने चन्दौसी कोतवाली में वाणी कपूर के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। आपको बता दें कि वायरल तस्वीर में वाणी ने जो टॉप पहना है, उस पर राम लिखा है।

हिंदू संगठनों ने दी तहरीर

हिंदू संगठनों ने दी तहरीर

अभिनेत्री वाणी कपूर के खिलाफ चन्दौसी कोतवाली में दिए गए शिकायती पत्र में हिंदू संगठन के लोगों ने गंभीर आरोप लगाये है। उन्होंने कहा कि वाणी कपूर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्हें भड़काने की कोशिश कर रही है। तस्वीर में वाणी कपूर ने जो टॉप पहना है उससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। संगठन के नेताओं ने कपड़ो पर लिखे नाम को लेकर जताई आपत्ति है।

वाणी ने हटाए फोटो

वाणी ने हटाए फोटो

आपको बता दें कि इस तस्वीर में वाणी ने जो टॉप पहना है, उस पर राम लिखा है और यही यूजर्स को पसंद नहीं आ रही। ये तस्वीर वाणी ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नकारात्मक कमेंट आए और वाणी को ट्रोल किया गया तो उन्होंने ये फोटो हटा लिया। हालांकि उन्होंने कोई कमेंट इसको लेकर नहीं किया। सिर्फ फोटो को हटा दिया।

वॉर में दिखीं थी वाणी

वॉर में दिखीं थी वाणी

वाणी कपूर हाल ही में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म वॉर में नजर आई थीं। टीवी से फिल्मों में आईं वाणी ने फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद वो बेफिक्रे में नजर आईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+