चंदौलीः निर्माण कार्य के दौरान चाहरदीवारी गिरने से चार लोग दबे, 2 की मौत

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिलेके मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत रामनगर औद्योगिक क्षेत्र से सटे हमीदपुर गांव में मंगलवार की शाम चहारदीवारी गिरने से चार लोग दब गए। इस घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दबे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

uttar pradesh chandauli wall collapsed two people died

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव निवासी पूर्व प्रधान बाबूलाल की चहारदीवारी बनी हुई है। इससे सटे गांव निवासी संजय मौर्य की चहारदीवारी है। संजय पुरानी हो चुकी चहारदीवारी को गिराकर नए चहारदीवारी का निर्माण करा रहे हैं। इसके लिए जेसीबी से छह फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है। मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे संजय मौर्य अपने बेटे और मजदूरों के साथ गड्ढे से ईंट निकाल रहे थे। इसी बीच बाबूलाल की चहारदीवारी गिर गई।

जिससे कुल 4 मलबे में दब गए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मुगलसराय कोतवाली मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। मलबे में दबने के कारण दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूपसे जख्मी हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाय गया। सूचना पाकर तहसीलदार पीडीडीयू नगर हीरालाल, लेखपाल आदि भी पहुंच गए। पुलिस शवों को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+