Chandauli News: स्कूटी चलाना सीख रही दो बहनें कर्मनाशा नहर में डूबी, एक की मौत, परिवार में मातम
चंदौली जिले के चकिया थाना अंतर्गत स्कूटी चलाना सीखते समय दो बहनें कर्मनाशा नहर में डूब गई। इस दौरान मौके पर मौजूद चरवाहों के द्वारा एक को बाहर निकाल लिया गया जबकि दूसरी बहन की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम का माहौल

Chandauli जिले के चकिया लतीफशाह मार्ग पर बुधवार को स्कूटी चलाना सीखते समय दो बहनें अपनी स्कूटी लेकर सड़क के किनारे से गुजर रही कर्मनाशा नहर में जा गिरीं। दोनों बहनों के नहर में गिरने के दौरान वहां पर नहर किनारे अपने पशुओं को चराने के लिए निकले चरवाहों ने उन्हें देखा। चरवाहों ने एक बालिका को बाहर निकाल लिया जबकी दूसरी गहरे पानी में चली गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतका के परिवार में मातम का माहौल है।

ढलान के चलते अनियंत्रित हो गई स्कूटी
दरअसल, चंदौली जिले के कालिका धाम कॉलोनी निवासी अखिलेश कुमार कि तीन बेटियां दिव्या, अंकिता और श्रेया पढ़ाई करती हैं। पढ़ाई के लिए आने-जाने में होने वाले समस्या को देखते हुए अखिलेश कुमार ने अपनी बेटियों के लिए स्कूटी खरीद रखा था। बुधवार को 18 वर्षीय अंकिता और छोटी बहन श्रेया स्कूटी चलाना सीख रही थी। इस दौरान दोनों अपने घर से स्कूटी लेकर चकिया लतीफशाह मार्ग पर पहुंची। रोड पर वाहनों का कम आवागमन होता है ऐसे में लोगों को लगा कि वहां आसानी से स्कूटी सीख पाएंगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अंकिता स्कूटी चला रही थी जबकि उसकी छोटी बहन श्रेया स्कूटी पर बैठी हुई थी। दोनों बहने स्कूटी लेकर निबिया ढलान के पास मोढ़ पर पहुंची, उसी दौरान स्कूटी लड़खड़ा गई। अंकिता जब तक स्कूटी को नियंत्रण में करती तब तक नहर में चली गई।
स्कूटी गिरने के बाद चिल्लाते हुए दौड़े चरवाहे
बताया जा रहा है कि स्कूटी जब कर्मनाशा नहर में गई तो वहां से थोड़ी दूर पर चरवाहे अपने पशुओं को चरा रहे थे। स्कूटी समेत दोनों बहनों के नहर में समा जाने के बाद दूर से देख रहे चरवाहे उन्हे बचाने के लिए चिल्लाते हुए दौड़े। जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक स्कूटी समेत दोनों बहनें नहर के गहरे पानी में समा गई थी। थोड़ी ही देर बाद श्रेया दिखाई दी तो लोगों ने नहर में कूदकर उसे बाहर निकाल लिया। लोग दूसरी बहन को भी खोज रहे थे लेकिन वह नहीं मिली। नहर के पानी में तेज बहाव था ऐसे में खोज पाना भी मुश्किल था। देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ मौजूद हो गई। श्रेया द्वारा बताए गए नंबर के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। इसी बीच नहर में घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर गीता की लाश नहर में उतराई हुई मिली।
लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी पुलिस
इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की लाश को नहर से निकलवाने के साथ ही कब्जे में ले ली। वहीं घायल श्रेया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। अखिलेश कुमार नौगढ़ विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं जबकि उनकी पत्नी भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कार्यरत हैं। इस घटना से अखिलेश कुमार के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications