Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'चवन्नी तक रिकवरी कराउंगा', चंदौली ट्रॉमा सेंटर के निर्माण में धांधली देख भड़के डिप्टी सीएम, देखें Video

Chandauli Trauma Center: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर चंदौली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चंदौली जिले के महेवा में बन रहे ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता देख उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई।

इस दौरान उन्होंने कार्रवाई संस्थान के इंजीनियर और अन्य जिम्मेदार लोगों को फटकार लगाई। इसके अलावा उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को संस्थान को ब्लैक लिस्ट करने और संस्थान से पैसे की रिकवरी करने के निर्देश दिए।

chandauli-trauma-center-deputy-cm

निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुद हाथ में ईंट उठाकर वहां मौजूद इंजीनियर को फटकार लगाई। साथ ही कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही ईंटों के अलावा कई जगहों पर धांधली देखने को मिली।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान को ब्लैक लिस्टेड करने के साथ ही एक-एक चवन्नी तक की रिकवरी कराई जाएगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निरीक्षण का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कार्रवाई संस्थान के लोगों को फटकार लगा रहे हैं।

दरअसल, डिप्टी सीएम शनिवार को चंदौली पहुंचने के बाद सबसे पहले महेवा में स्थित ट्रांस सेंटर के निर्माण कार्य को देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान निर्माण कार्य में दोयम दर्जे के ईंट का इस्तेमाल हो रहा था। जिसे देख उनका पारा चढ़ गया।

chandauli-trauma-center-deputy-cm

ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करने के बाद डिप्टी सीएम कठौरी में स्थित गौशाला का निरीक्षण करने गए। उसके बाद उन्होंने बासनी में स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ ही जिले के अधिकारियों को लेकर भी नाराज दिखे।

इस दौरान डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि सरकारी धन की बर्बादी किसी भी हालत में नहीं होने दी जाएगी। जो लोग इस प्रकार का कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कार्यदाई संस्था को भी काली सूची में डाला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+