Chandauli News: 'शराबी गुरुजी' ने बच्चों के साथ की गंदी हरकत, रसोइया को भी किया परेशान, बीएसए ने किया सस्पेंड
Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद से गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। चंदौली जनपद में स्थित एक सरकारी स्कूल के अध्यापक पर आरोप है कि स्कूल में वह शराब पीकर पहुंचता है और नशे की हालत में ही बच्चों को पढ़ता है।
इसके अलावा बच्चों द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि अध्यापक स्कूल की छात्राओं को कमरे में ले जाकर भोजपुरी अश्लील गाना सुनाता है। इस मामले की जानकारी होने के बाद बीएसए द्वारा सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया।

दरअसल, यह पूरा मामला चंदौली जनपद के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत उसरी गांव का है। गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक सूर्यकांत पर विद्यालय के बच्चों द्वारा आरोप लगाया गया कि सहायक अध्यापक स्कूल में ही शराब पीते हैं।
इतना ही नहीं आरोप है कि शराब पीने के लिए वे बच्चों से पानी भी मंगवाते हैं। शराब पीने के बाद जब वह नशे में हो जाते हैं तो स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं को कमरे में बंद कर भोजपुरी अश्लील गाना सुनाते हैं।
इसी तरह स्कूल में शराब पीकर पढ़ाने के बाद स्कूल की छुट्टी हो जाने के बाद शराब के नशे में धुत होकर वह स्कूल में खाना बनाने वाली रसोइया के घर पहुंच जाते हैं। इस मामले को लेकर भी प्रधानाध्यापक से शिकायत की गई थी।
वहीं पूरे मामले की शिकायत बच्चों द्वारा पहले अपने अभिभावकों से की गई। अभिभावक स्कूल में पहुंचे और प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद सिंह से सहायक अध्यापक की शिकायत की। प्रधानाध्यापक से शिकायत करने के साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी से किसी शिकायत की गई।
शिकायत के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले की जांच कराई गई तो आरोप सही पाए गए। आप सही पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह द्वारा सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया। फिलहाल, मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications