CM योगी ने चंदौली में किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, पूर्व सपा सरकार पर किया वार
चंदौली, 6 अक्टूबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में राजकीय मेडिकल कॉलेज और 144 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "अब चंदौली में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होगी। अब चंदौली के युवाओं को मेडिकल शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।" मुख्यमंत्री ने पूर्व सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही भ्रष्ट हो जाता है तो वह केवल अपना व खानदान का ही विकास करता है। 2004 से 2017 तक यूपी की जनता ने सरकार का वह क्रूर चेहरे देखा जिसने जातीय खेमेबाजी तो की लेकिन यूपी में विकास नहीं किया।

जनता को बेहाल छोड़ देना ही विपक्ष की पहली पहचान थी: सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सत्ता में बैठे लोग गरीब का राशन खा जाते थे। जाति के नाम पर समाज को बांटना, पर्व-त्यौहारों में दंगा करवाना, लोगों को बिजली से वंचित रखना, विकास कार्यों में बंदरबांट, जनता को कोई सुविधा न देकर उसे बेहाल छोड़ देना ही विपक्ष की पहली पहचान थी। एक पूर्व प्रधानमंत्री जी को कहना पड़ा था कि गरीब को 100 रुपए भेजते हैं तो उस तक 15 रुपए पहुंचते हैं। ये 85 रुपए कौन लोग खा जाते थे? वो लोग जो आज आपके बीच घड़ियाली आंसू बहाने का काम कर रहे हैं।
'चंदौली का मेडिकल कॉलेज बाबा कीनाराम के नाम पर होगा'
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चंदौली अघोरेश्वर बाबा कीनाराम जी की पावन भूमि है। चंदौली का राजकीय मेडिकल कॉलेज पूज्य बाबा कीनाराम जी के नाम पर होगा। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह मेडिकल कॉलेज उनकी स्मृतियों को समर्पित करते हैं। उनकी कृपा इस क्षेत्र में हमेशा बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications