Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'अंकल से करा दी मेरी शादी', शादी के बाद ससुराल जाते समय Chandauli की बालिका पुलिस के पास पहुंची, की शिकायत

आगरा के रहने वाले एक 32 वर्षीय युवक से चंदौली की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी की शादी करा दी गई। शादी के बाद ससुराल जाते समय बालिका पुलिस के पास पहुंच गई।

Chandauli Agra

Chandauli की एक 14 वर्षीय किशोरी की जबरन शादी करा दी गई। शादी के बाद दूल्हा पक्ष उसे अपने घर लेकर जा रहा था लेकिन रास्ते में किसी तरह उनके चंगुल से मुक्त होकर बालिका वधू पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस के पास पहुंची और कहा कि अंकल टाइप के लड़के से उसकी जबरन शादी करा दी गई है। मामले में पुलिस उस किशोरी से पूछताछ कर रही थी इसी बीच उसे खोजते हुए दूल्हा भी वहां पहुंच गया। दूल्हे को पुलिस ने पकड़ लिया।

मां का हो चुका है, निधन पिता है शराबी
दरअसल, चंदौली जिले की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी की मां का निधन हो गया है। वहीं उसका पिता शराब पीने का आदी है। रिपोर्ट के अनुसार बीते 11 मार्च को उसकी शादी आगरा के रहने वाले 32 वर्षीय युवक के साथ करा दी गई। सात फेरे लेने के बाद दुल्हन को लेकर दूल्हा पर ट्रेन से आगरा जा रहा था। आगरा पहुंचने के बाद आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद किशोरी दूल्हे और बारातियों को चकमा देकर पुलिस चौकी पर पहुंच गई। पुलिस चौकी पर पहुंचने के बाद जब उसने पुलिस कर्मियों से आपबीती बताई तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

धूमधाम से चंदौली में संपन्न हुई थी शादी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा जनपद के धौलपुर के निहालगंज निवासी मोनू नामक एक युवक के गांव की लड़की शादी चंदौली में हुई है। मोनू द्वारा बताया गया कि उसी लड़की के द्वारा उसकी शादी की बात की गई थी। उसने कहा कि किशोरी का पिता शराबी है और गरीब परिवार की होने के चलते शादी का खर्च भी उसके द्वारा ही वहन किया गया था। शादी करने के लिए मोनू अपने परिजनों के साथ 11 मार्च को चंदौली पहुंचा जहां धूमधाम से शादी संपन्न हुई। शादी करने के बाद वह दुल्हन को लेकर अपने घर जा रहा था इसी बीच वह पुलिस के पास पहुंच गई। दूल्हे का कहना है कि वह बेकसूर है इसमें उसकी कोई गलती नहीं है।

बाल कल्याण समिति ने परिजन को दी सूचना
किशोरी को लेकर पुलिस मंडोला थाने पहुंची जहां उससे पूछताछ करने के बाद पुलिस द्वारा बाल कल्याण समिति को सूचना दी गई। बाल कल्याण समिति के सदस्य थाने में पहुंचे और किशोरी से पूछताछ की। पूछताछ करने के बाद बाल कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा चंदौली में किशोरी के परिजनों से संपर्क किया गया। समिति का कहना है कि लिखा पढ़ी कराने के बाद बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Recommended Video

    चंदौली में आबकारी विभाग की टीम ने मारा छापा, देखिए लाइव वीडियो

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+