YouTube कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, अब सिर्फ 500 सब्सक्राइबर्स पर वीडियो होगा मोनेटाइज
अगर आप यूट्यूब के जरिए पैसा कमाने की सोच रहे और सब्सक्राइबर्स कम हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने नियमों में बदलाव किया है, जिसके तहत कम सब्सक्राइबर्स वाले चैनल पर भी रेवेन्यू जनरेट किया जा सकेगा।
दरअसल वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने घोषणा की है कि वो यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) के लिए पात्रता आवश्यकताओं को कम कर रहा है। अब 500 सब्सक्राइबर्स पर भी मोनेटाइजेशन हो जाएगा, जबकि पहले इसके लिए कम से कम 1000 सब्सक्राइबर्स की जरूरत होती थी।

इसके अलावा पहले मोनेटाइजेशन के लिए 4000 घंटे का वॉचटाइम जरूरी होता था, लेकिन अब उसे 3000 घंटे का कर दिया गया। वहीं शॉर्ट वीडियो के लिए 10 मिलियन व्यूज की शर्त थी, जो अब 3 मिलियन कर दी गई है।
यूट्यूब के मुताबिक कोई यूजर जैसे ही इन शर्तों को पूरा करेगा, उसके वीडियो मोनेटाइज होने लगेंगे। इसे यूएस, यूके, कनाडा, ताइवान और दक्षिण कोरिया में लागू कर दिया गया है। जल्द ही बाकी देशों में भी इसे शुरू कर दिया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर अभी तक कंपनी का शॉपिंग एफिलिएट प्रोग्राम केवल चुनिंदा क्रिएटर्स के लिए उपबल्ध था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। ये अब यूएस में YPP के लोगों के लिए उपलब्ध है, जिनके कम से कम 20,000 सब्सक्राइबर हैं।
टीवी सब्सक्रिप्शन की कीमत बढ़ाई
वहीं हाल ही में कंपनी ने अपने यूजर्स को एक झटका भी दिया था, जिसके तहत टीवी सब्सक्रिप्शन की कीमत को बढ़ाने का ऐलान किया गया। कंपनी ने कहा कि कंटेंट लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे में उनको सब्सक्रिप्शन के दाम में बढ़ोतरी करनी पड़ रही। अब लोगों को 64.99 डॉलर की जगह 72.99 डॉलर का भुगतान हर महीने करना होगा। कंपनी ने ये भी ऐलान किया कि वो अपने 4K प्लस ऐड-ऑन की कीमत 19.99 डॉलर प्रति माह से घटाकर 9.99 डॉलर प्रति माह कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications