बढ़ने वाला है आपका मोबाइल बिल, जियो वालों को होगा फायदा!

नई दिल्ली। आने वाले दिनों में आपका मोबाइल बिल बढ़ सकता है। दरअसल, कई मोबाइल कंपनियां इंटरकनेक्शन यूसेज चार्ज यानी आईयूसी को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनियां इस चार्ज को बढ़ाकर लगभग दोगुना करने की तैयारी में हैं। इन कंपनियों में भारती एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन हैं। हालांकि, अभी तक यह रिलायसं जियो की तरफ से ऐसा कुछ करने की कोई खबर नहीं है।

कितना बढ़ रहा है चार्ज?

कितना बढ़ रहा है चार्ज?

मौजूदा समय में आईयूसी 14 पैसे प्रति मिनट है, जिसे भारती एयरटेल और आइडिया सेल्युलर टेलिकॉम कंपनियां बढ़ाकर 30 पैसे करने की तैयारी कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर, वोडाफोन इस चार्ज को बढ़ाकर 34 पैसे करना चाहती है। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई खबर नहीं है कि रिलायंस जियो आईयूसी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है या नहीं।

जियो को सकता है फायदा

जियो को सकता है फायदा

अभी तक जियो की तरफ से आईयूसी बढ़ाने को लेकर कोई खबर नहीं आई है और माना जा रहा है कि रिलायंस जियो आईयूसी नहीं बढ़ाएगा। अगर रिलायंस जियो की तरफ से आईयूसी नहीं बढ़ाया जाता है तो पहले से ही अपने मुफ्त कॉलिंग और ढेर सारे इंटरनेट डेटा वाले ऑफर्स के चलते लोकप्रिय हुआ रिलायंस जियो अपने ग्राहकों में और अधिक इजाफा कर लेगा।

क्या होता है आईयूसी?

क्या होता है आईयूसी?

आपको बता दें कि आईयूसी वह चार्ज होता है जो एक कंपनी से दूसरी कंपनी के मोबाइल पर कॉल करने के बदले उस दूसरी कंपनी को पहली कंपनी की तरफ से देना होता है। इसे ऐसे समझ सकते हैं- अगर एयरटेल से वोडाफोन के ग्राहक को फोन किया जाता है तो एयरटेल की तरफ से वोडाफोन को प्रति मिनट 14 पैसे आईयूसी देना होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+