1 अप्रैल से बंद हो सकता है आपका TV चैनल, 31 मार्च तक निपटा लें ये काम
नई दिल्ली। अगर आप टीवी देखते हैं तो आने वाले दिनों में आपका टीवी चैनल ब्लैकआउट हो जाएगा। 1 अप्रैल से आपका टीवी चैनल बंद हो सकता है। आप अपने टीवी पर कोई चैनल नहीं देख सकेंगे। जी हां आने वाले 5 दिनों में केबल-डीटीएच ग्राहकों के टीवी चैनल बंद हो सकते हैं अगर 31 मार्च तक उन्होंने अपने पसंदीदा चैनल्स का चुनाव नहीं किया। TRAI के नए नियम के मुताबिक अगर आपने अभी तक चैनल का चुनाव नहीं किया है तो चैनल तय करने के लिए बस थोड़ा ही वक्त है। अगर आपने 31 मार्च तक इसका फैसला नहीं किया तो 1 अप्रैल से टीवी नहीं देख पाएंगे।

1 अप्रैल से नहीं देख पाएंगे टीवी चैनल
ट्राई के नए नियम के मुताबिक केबल और डीटीएच ऑपरेटर्स के नए नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। पहले इसकी डेडलाइन 1 फरवरी तय की गई थी, जिसके बाद इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया। अगर आपने इस तय समय-सीमा ये अपने पैक का चुनाव नहीं किया तो 1 अप्रैल से आप चैनल नहीं देख पाएंगे।

क्या है नया नियम
ट्राई के नए नियम के मुताबिक ऑपरेटर्स उपभोक्ताओं से मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे। आपको अपने पंसद का टीवी चैनल चुनने की आजादी होगी। आप जो चैनल देखना चाहेंगे उसके ही पैसे चुकाने होंगे। आपके लिए ब्रॉडकास्टर्स को अपने चैनल का बुके तैयार कर रखा है। आपको बस अपनी पसंद का चैनल चुनना है और सिर्फ उन्हीं चैनल्स के लिए भुगतान करना है।

कैसे चुनें अपना चैनल
आप अपने लिए चैनल का चुनाव कैसे कर सकते हैं, इसके लिए TRAI ने ऐप तैयार किया है। आप TRAI की वेबसाइट पर जाकर भी अपनी पंसद का चैनल चुन सकते हैं। इसके जरिए ग्राहक अपनी पसंद का प्लान सेलेक्ट कर सकते हैं। आप अपने लिए मंथली पैक का भी चयन कर सकते हैं। आप https://channel.trai.gov.in/ पर जाकर नए नियम के बारे में विस्तार से जान भी सकते हैं और अपने लिए चैनल का चुनाव कर सकते हैं। यहां आपको बता दें कि चैनल्स की कुल कीमत पर 18 फीसदी की दर से टैक्स देना होगा। इसके अलावा आपको नेटवर्क कैपेसिटी चार्ज के रूप में 130 रुपए का मासिक शुल्क देना होगा, जिसके अंदर आप 100 फ्री टू एयर चैनल देख देख सकेंगे। वहीं ऑपरेटर्स को दूरदर्शन के 25 चैनल दिखाना अनिवार्य है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications