Xiaomi Mi A1 भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा के साथ कई शानदार फीचर्स, जानें कितनी है कीमत

शाओमी का दावा है कि इस फोन में लगा कैमरा एप्पल के आईफोन 7 प्लस की तरह ही बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देता ह

नई दिल्ली। Xiaomi Mi A1 भारत में लॉन्च हो गया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया शाओमी एमआई ए1 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। इस फोन की सबसे खास फीचर है इसका कैमरा। फोन में कंपनी ने पहली बार डुअल कैमरे का इस्तेमाल किया है। शाओमी एमआई ए1 फोन में दो रियर कैमरा है। आपको बता दें कि शाओमी का यह पहला स्मार्टफोन है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। आइए आपको इस फोन के फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में बताते हैं।

 शाओमी एमआई ए1 फोन लॉन्च

शाओमी एमआई ए1 फोन लॉन्च


शाओमी ने पहली बार डुअल कैमरा फोन लॉन्च किया है। फोन के पीछे दो कैमरे हैं,जो 12 मेगापिक्सल के हैं।कंपनी का दावा है कि इस फोन में लगा कैमरा एप्पल के आईफोन 7 प्लस की तरह ही बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देता है। फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

कलर ऑप्शन

कलर ऑप्शन

आप अगर शाओमी एमआई ए1 फोन लेना चाहते हैं तो आपको तीन रंगों का ऑप्शन मिलता है। कंपनी ने इस फोन को ब्लैक, रोज गोल्ड और गोल्ड रंग में लॉन्च किया है। तीनों ही रंग बेहतरीन है। फोन का लुक जबरदस्त है।

 फोन की खासियत

फोन की खासियत

इस फोन में डुअल कैमरा के साथ 5.5 इंच का फुल एचडी 4के डिस्प्ले है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास3 लगाया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 एसओसी और 4 जीबी रैम के साथ आता है। शाओमी एमआई ए1 शाओमी के शाओमी एमआई 5 एक्स का अंतरराष्ट्रीय वर्ज़न लगता है, क्योंकि दोनों ते फीचर्स करीब-करीब मिलते हैं।

मैमोरी

मैमोरी

फोन के मैमोरी की बात करे तो शिओमी एमआई ए1 में 64 जीबी इंटरनल मेमोरी विद 128 जीबी सपोर्ट है। फोन में इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते है। फोन में पीछे की तरफ दिए जाने वाले फिंगरप्रिंट सेंसर का लुक में इसमें भी दिया है। फोन में आपको मीयूआई ओएस की जगह स्टॉक एंड्रॉयड का मिलेगा।

 सॉफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर

इस फोन में एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलेगा। इसमें 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक हैं। इसकी बैटरी 3080 एमएएच की है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।

कितनी है कीमत

कितनी है कीमत

शाओमी एमआई ए1 की कीमत कंपनी ने 14,999 रुपए रखी है। सबसे खास बात कि ये फोन आपको एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर ही मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+