गुड़गांव में ट्रंप टावर में फ्लैट्स की बुकिंग शुरू, 24 घंटे में ही 150 करोड़ के फ्लैट्स हुए बुक
नई दिल्ली। अगर आप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के साथ डिनर करना चाहते हैं तो आपको बस एक काम करना होगा। डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए आपको एक फ्लैट बुक करना होगा। गुड़गांव में बनने जा रहे ट्रंप टावर में फ्लैट बुक कर आप राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार से मिलने का मौका पा सकते हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने का मौका
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की रियल एस्टेट कंपनी ट्रंप टावर्स ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम में फ्लैट्स की बिक्री शुरू कर दी है। इस टावर में फ्लैट्स बुक करने पर आपको ट्रंप के दोनों बेटों से मिलने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं इस टावर में पहले 100 खरीददारों को ट्रंप परिवार की ओर से दावत दी जाएगी। इन खरीददारों से डोनाल्ड ट्रंप के दोनों बेटे मुलाकात भी करेंगे।

तीन महीनों में टावर का काम होगा शुरू
गुरुग्राम में ट्रंप टावर का निर्माण करने वाली कंपनी के निदेशक ने बताया कि इस टावर में शुरुआती के 100 खरीदारों को न्यूयॉर्क के ट्रंप टावर गॉल्फ एस्टेट में दावत दी जाएगी। उत्तर भारत में सिर्फ गुरुग्राम ही अकेला शहर हैं, जहां ट्रंप टावर बनने जा रहा है।

24 घंटे में बुक हो गए 20 फ्लैट्स
इस ऑफर का ऐलान होते ही 24 घंटों के भीतर ही इस टावर में 20 फ्लैट्स बुक हो गए। 24 घंटों के भीतर 150 करोड़ के फ्लैट्स बुक हो गए। 50 मंजिला ये इमारत गुरुग्राम की सबसे ऊंची इमारत होगी। इस टावर के निर्माण में करीब 1200 करोड़ रुपए निवेश किए गए हैं। गुरुग्राम के अलावा मुंबई, पुणे और कोलकाता में ट्रंप टावर का निर्माण किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications