Wipro ने फ्रेशर्स की सैलरी बढ़ाने वाले प्रोग्राम पर लगाई रोक, ऑनबोर्ड का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स को लगा झटका

विप्रो (Wipro) ने अपने वेलोसिटी स्किलिंग प्रोग्राम (Velocity skilling programme) को रोक दिया है, जो एक 'एलीट' फ्रेशर उम्मीदवार को टर्बो श्रेणी में अपग्रेड करने और अधिक वेतन प्राप्त करने की अनुमति देता है।

wipro

Delhi: देश की जानी-मानी आईटी (IT) कंपनी विप्रो (Wipro) इन दिनों अपने एक प्रस्ताव को लेकर सुर्खियों में है। विप्रो ने अपने वेलोसिटी स्किलिंग प्रोग्राम (Velocity skilling programme) को रोक दिया है, जो एक 'एलीट' फ्रेशर उम्मीदवार को टर्बो श्रेणी में अपग्रेड करने और अधिक वेतन प्राप्त करने की अनुमति देता है। यह प्रोग्राम हाल के दिनों में विप्रो की भर्ती प्रक्रिया का एक हिस्सा रहा है।

एलीट प्रोग्राम के तहत भर्ती उम्मीदवार को मिलते हैं 6.5 लाख रुपये प्रति वर्ष
जहां फ्रेशर्स के एलीट प्रोग्राम के तहत भर्ती किए गए उम्मीदवारों को 3.5 लाख रुपये प्रति वर्ष की पेशकश की जाती है, वहीं टर्बो में अपग्रेड होने वालों को 6.5 लाख रुपये प्रति वर्ष मिलते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 से 6 महीने की अवधि का है, और इसमें आंतरिक मूल्यांकन शामिल है, जोकि शीर्ष प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को दिया जाता है। नए कर्मचारियों को ईमेल में कंपनी ने वेलोसिटी के उम्मीदवारों को 3.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पर प्रोजेक्ट इंजीनियर की भूमिका की पेशकश की है। इस भूमिका को चुनने वालों को मार्च 2023 में ऑनबोर्ड किया जाएगा।

ऑनबोर्ड होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवार को मिला ईमेल
इसके साथ ही कंपनी ने इन उम्मीदवारों से पूछा है कि, क्या वे 3.5 LPA की सैलरी पर नौकरी ज्वाइन करेंगे। कंपनी ने कहा कि, 'यदि आप इस प्रस्ताव को स्वीकार करना चुनते हैं, तो पिछले सभी प्रस्ताव शून्य हो जाएंगे। हम आपको इस अवसर को चुनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, क्योंकि यह समयबद्ध है।' आईटी कंपनियों द्वारा भर्ती किए जाने के लिए सैकड़ों नए स्नातक कई महीनों से प्रतीक्षा कर रहे हैं। यूरोप में मंदी के माहौल और ग्राहक खर्च करने के पैटर्न में सामान्य बदलाव के साथ, आईटी कंपनियां फ्रेशर्स को ऑनबोर्ड करने के बारे में सतर्क हो रही हैं।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, आईटी (IT) कंपनी विप्रो फ्रेश ग्रेजुएट्स को एलीट और टर्बो नाम के दो हायरिंग प्रोग्राम प्रदान करती है। एलीट के तहत आने वाले कैंडिडेट्स को 3.5 LPA के पैकेज की पेशकश की जाती है, जबकि टर्बो उम्मीदवार को 6.5 LPA की पेशकश की जाती है। ऐसे में एलीट कैंडिडेट्स को 6.5 LPA के पैकेज लिए टर्बो में क्वालिफाई करना होता है, इसके लिए उन्हें कंपनी के वेलोसिटी प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग प्राप्त करनी होती है। इस बीच 6.5 LPA के पैकेज वाले उम्मीदवार जो ऑनबोर्ड होने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें विप्रो से एक ईमेल प्राप्त हुआ। इस ईमेल में उन्हें कम-सैलरी वाली नौकरी चुनने का विकल्प दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+