थोक महंगाई दर 27 महीने के उच्च स्तर पर, फरवरी में रिकॉर्ड 4.17 फीसदी पर पहुंची

नई दिल्ली। देश में फरवरी में थोक महंगाई दर में काफी तेजी देखने को मिली है। फरवरी, 2021 में थोक मंहगाई दर (डब्ल्यूपीआई) 4.17 फीसदी पर रही है। जो बीते सवा दो साल, यानी 27 महीने में सबसे ज्यादा है। बीते महीने जनवरी 2021 में थोक महंगाई दर 2.03 प्रतिशत पर थी। जो फरवरी में दोगुनी से भी ज्यादा होकर 4.17 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पेट्रोल, डीजल, सिलेंडर और खाद्य पदार्थों में तेजी इसकी वजह रही है।

wholesale price index WPI inflation rose to 4.17 per cent in February 27 month high

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को फरवरी में थोक महंगाई दर के आंकड़े जारी किए हैं। फरवरी में थोक महंगाई दर 27 महीनों के रिकॉर्ड स्तर (4.17 फीसदी) पर है। एक महीने पहले जनवरी में थोक महंगाई दर जहां 2.03 फीसदी थी, वहीं बीते साल फरवरी में 2.26 फीसदी पर थी। फरवरी में डब्ल्यूपीआई फूड इंडेक्स 3.31 फीसदी पर पहुंच गया है। वहीं सब्जियों की थोक महंगाई दर -20.82 फीसदी से बढ़कर -2.90 फीसदी पर आ गई है।

फरवरी में फ्यूल एंड पावर मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट की कीमतों में काफी ज्यादा तेजी देखी गई है। इस महीने फ्यूल एंड पावर डब्लूपीआई जनवरी के -4.78 फीसदी पर बढ़कर 0.58 फीसदी पर आ गया। वहीं मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट की थोक महंगाई दर फरवरी में 5.81 फीसदी पर पहुंच गई जो कि जनवरी में 5.13 फीसदी पर रही थी।

खुदरा महंगाई दर भी बढ़ी

फरवरी 2020 में खुदरा महंगाई दर भी बढ़कर 5.03 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बीते हफ्ते शुक्रवार को केंद्र सरकार ने खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए थे। इसके मुताबिक, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति जो जनवरी में 4.06 प्रतिशत पर थी। फरवरी में करीब एक फीसदी बढ़कर 5.03 फीसदी हो गई है।

महंगाई की मार, खुदरा महंगाई दर फरवरी में बढ़कर 5.03 प्रतिशत पर पहुंची

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+