खुदरा महंगाई दर बढ़ी, फरवरी में बढ़कर 5.03 प्रतिशत पर पहुंची
नई दिल्ली। फरवरी 2020 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.03 प्रतिशत पर पहुंच गई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति एक महीने पहले यानी जनवरी में 4.06 प्रतिशत पर थी। जो फरवरी में करीब एक फीसदी बढ़कर 5.03 फीसदी हो गई है। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने खुदरा महंगाई के ये आंकड़े जारी किए हैं।

खुदरा महंगाई दर बीते साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर 2020 में 4.59 प्रतिशत पर थी। जो जनवरी में कम होकर 4.06 प्रतिशत पर आ गई थी। इसकी वजह सब्जियों की कीमतों में कमी आना रहा था लेकिन फरवरी में एक बार फिर ये बढ़कर पांच प्रतिशत से ऊपर हो गई। फरवरी में शहरी क्षेत्र में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 5.96 फीसदी रहा है। जनवरी में यह 5.13 प्रतिशत पर था। ग्रामीण क्षेत्र में फरवरी में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 4.19 रहा, जो जनवरी में 3.13 फीसदी था। फरवरी 2021 में कोर इन्फ्लेशन रेट भी 5.88 फीसदी पर पहुंच गया है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति 5.03 फीसदी तक बढ़ी है। वहीं फूड बास्केट में मुद्रास्फीति की दर फरवरी में बढ़कर 3.87 प्रतिशत हो गई, जो जनवरी महीने में 1.89 प्रतिशत थी। फ्यूल और लाइट श्रेणी में महंगाई दर फरवरी में 3.87 फीसदी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications