नए साल से इन फोन पर चलना बंद हुआ WhatsApp, कहीं आपका फोन भी तो नहीं?

दुनिया का सबसे पसंदीदा इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप 1 जनवरी से कई प्लैटफॉर्म पर चलना बंद हो गया है। व्हाट्सएप ने सोमवार से ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10 और विंडोज फोन 8 पर काम करना बंद कर दिया है।

नई दिल्ली। दुनिया का सबसे पसंदीदा इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप 1 जनवरी से कई प्लैटफॉर्म पर चलना बंद हो गया है। व्हाट्सऐप ने सोमवार से ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10 और विंडोज फोन 8 पर काम करना बंद कर दिया है। व्हाट्सऐप के प्रवक्ता का कहना है कि ये प्लेटफॉर्म्स भविष्य में हमारे ऐप की विशेषताओं को बढ़ाने के लिए जिन क्षमताओं की जरूरत है, उन्हें ऑफर नहीं कर रहे हैं।

WhatsApp

व्हाट्सऐप सिर्फ एंड्रॉयड 2.1 और एंड्रॉयड 2.2 में ही इस सुविधा को उपलब्ध कराया जाएगा। याद दिला दें कि व्हाट्सऐप ने इसी साल जून में दोनों प्लेटफॉर्म के लिए सपोर्ट बढ़ा दिया था।

उस समय, व्हाट्सऐप ने खुलासा किया था कि 31 दिसंबर, 2017 के बाद ऐप नोकिया एस 40 ओएस पर चलने वाले फोन में काम करना बंद कर देगा। इसके अलावा एंड्रॉयड 2.3.7 या इससे पुराने वर्जन पर के लिए भी व्हाट्सऐप 1 फरवरी, 2020 से काम करना बंद कर देगा। बता दें कि 30 जून, 2017 से सिम्बियन एस60 पर चलने वाले नोकिया फोन के लिए मैसेजिंग ऐप के लिए सपोर्ट बंद कर दिया गया था।

इन फोन में 31 दिसंबर के बाद बंद की जाएंगी सुविधा-

* बैल्कबेरी ऑएस और बैल्कबेरी 10

* नोकिया एस40

* नोकिया एस 60

* विंडोज फोन 7.1

* आईफोन3 जीएस और आईफोन ऑएस 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+