Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Must Read: 2000 रुपए के नोट को लेकर मोदी सरकार ने दी अहम जानकारी, आपको जरूर जानना चाहिए

Must Read: 2000 रुपए के नोट को लेकर मोदी सरकार ने दी अहम जानकारी, आपको जरूर जानना चाहिए

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद सरकार ने 2000 रुपए के नोट जारी किए। इस नोट को लेकर कई बार खबरें आई कि सरकार इसे बंद कर सकती है, कभी खबर आई कि इसका सर्कुलेशन सरकार कम कर रही है तो कभी खबरें आई कि आरबीआई ने 2000 रुपए के नोटों की छपाई कम कर दी है। अब एक और राहत भरी खबर आई है। 2000 रुपए के फेक करेंसी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सरकार ने संसद में दी है।

 2000 रुपए के नोट को लेकर अहम जानकारी

2000 रुपए के नोट को लेकर अहम जानकारी

सरकार ने 2000 रुपए के नोट को लेकर अहम जानकारी देते हुए कहा है कि बैंकिंग सिस्टम में दो हजार की फेक करेंसी की संख्या काफी कम हुई है। सरकार की ओर से इसे लेकर आंकड़े पेश किए गए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक 2018 से 2020 के बीच जहां नकली नोटों की संख्या में तेजी देखने को मिली थी, जो वहीं अब इसमें गिरावट आ रही है। जानकारी के मुताबिक साल 2021-2022 में बैंकिंग सिस्टम ने 2000 के 13604 नकली नोट पकड़े।

 सरकार ने संसद में भी अहम जानकारी

सरकार ने संसद में भी अहम जानकारी

संसद में 2000 के जाली नोटों को लेकर सरकार से सवाल किया गया, जिसके जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन में जानकारी दी जहां 2018 में 54776 नकली नोट पकड़े गए तो साल 2019 में ये और बढ़कर 90 हजार के पार हो गए। वहीं 2020 से इसमें कमी आने लगी। नकली नोटों पर सख्ती बढ़ा दी गई और जिसका असर दिखा और साल 2021-22 में दो हजार के नकली नोटों की संख्या गिरकर 13604 हो गई, जो कुल सर्कुलेशन का मात्र 0.00063 फीसदी है। नकली नोटों की संख्या और आंकड़ों की जानकारी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि सिस्टम में जाली नोटों को रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है।

 कैसे पहचाने 2000 रुपए के असली नोट

कैसे पहचाने 2000 रुपए के असली नोट

  • सामने की तरफ से नोट को देखेंगे तो एकदम बांयी ओर 2000 लिखा है।
  • इसके बाद नीचे की डिनोमिनेशन नंबर इमेज है।
  • महात्मा गांधी की तस्वीर नोट के सेंटर में हैं।
  • नोट को सामने की तरफ से देखने पर महात्मा गांधी की तस्वीर के दाहिनी तरफ हरे रंगी की लाइन है। इसको नीचे की तरफ झुकाने पर ये नीला हो जाता है।
  • इस पर हिन्दी में छोटा-छोटा भारत भी लिखा है।
  • नोट पर दाहिनी तरफ सफेद जगह पर 2000 के वाटर मार्क दिखेंगे।
  • इसके नीचे रुपये 2000 लिखा है, जो झुकाने पर रंग बदलेगा।
  • इसके नीचे जीरो हैं, जिनका साइज बढ़ता हुआ है।
  • दाहिनी तरफ अशोक स्तंभ, इसके ऊपर की तरफ छोटा सा 2000 लिखा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+