Gold Rate Weekly Update: 10000 रु सस्ता बिक रहा सोना, एक हफ्ते में चांदी 890 रुपए गिरे दाम, जानिए ताजा भाव

Gold Rate Weekly Update: 10000 रु सस्ता बिक रहा सोना, एक हफ्ते में चांदी 890 रुपए गिरे दाम, जानिए ताजा भाव

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate Weekly Update. सोने की कीमत पर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सोना इस हफ्ते लगातार सस्ता हो गया। अगर सिर्फ इस हफ्ते की बात करें तो सोने की कीमत में 375 रुपए की गिरावट आई। सोने के दाम में आई इस गिरावट के कई कारण रहे। इस हफ्ते सोमवार से शुक्रवार के बीच सोना 375 रुपए तो चांदी की कीमत में 890 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई। वहीं सोना अपने उच्चतम स्तर से 1000 रुपए तक सस्ता बिक रहा है। सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर जारी सोने-चांदी के रेट के मुताबिक सोमवार 6 सितंबर को सोने की कीमत 47534 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि गुरुवार 9 सितंबर को सोने की कीमत 47159 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47534 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं मंगलवार को सोने की कीमत 47399 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि बुधवार को सोने की कीमत गिरकर 47203 रुपए प्रति 10 ग्राम रही हैं। जबकि गुरुवार को सोने की कीमत लुढ़ककर 47159 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

 1 हफ्ते में कितना गिरा सोना

1 हफ्ते में कितना गिरा सोना

अगर सोने में आई इस गिरावट की बात करें तो 1 हफ्ते में सोने की कीमत में भारी भरकम गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 1 हफ्ते में 375 रुपए तक गिर गया, जबकि चांदी की कीमत 890 रुपए तक गिर गया। शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर सरकारी छुट्टी के कारण सर्राफा बाजार बंद रहा तो वहीं शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बाजार बंद रहा है।

 मिस्ड कॉल से जानें सोने का भाव

मिस्ड कॉल से जानें सोने का भाव

अगर आप अपने शहर में सोने-चांदी की कीमत का भाव जानना चाहते हैं तो एक मिस्ड कॉल से जान सकते हैं। आप अपने फोन से एक मिस्ड कॉल कर अपने शहर में 24 कैरेट से 18 कैरट तक के सोने का भाव जान सकते हैं। आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है, जिसके बाद आपके फोन पर मैसेज के जरिए आपके शहर में सोने की ताजा भाव की जानकारी दे दी जाएगी।

 साल के अंत तक 60000 तक पहुंचेगा सोना

साल के अंत तक 60000 तक पहुंचेगा सोना

बाजार जानकारों की माने तो आने वाले समय में सोना बेहतर रिटर्न देगा,हालांकि एक्सपर्ट सोने में लॉग टर्म निवेश की सलाह देते हैं। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल के अंत तक सोने की कीमत 60000 रुपए के पास पहुंच सकती है। डॉलर में आई मजबूती के कारण निवेशकों का आकर्षण सोने से हटकर शेयर बाजार की ओर बढ़ा है, जिसके कारण सोने में बिकवाली बढ़ी है और कीमत पर दवाब बढ़ा है।

 सोना खरीदते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल

सोना खरीदते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल

सोने की खरीदारी करते वक्त बीआईएस मार्क( BIS) को जरूर देखें। आपको बता दें कि BIS भारत में सरकार की ओर से अप्रूव्ड एजेंसी है, जो सोने की प्योरिटी को निर्धारित करती है। ये त्रिकोण के आकार का होता है, जो सोने की शुद्धता बताता है।

सोने के कैरेट: सोना खरीदने वक्त सोने के कैरेट की जानकारी , जो उस ज्वैलरी पर अंकित हैं उसे जरूर देख लें। गहने पर ये दो तरीके से दर्ज होती है, क कैरेट और एक फाइनेस नंबर में। जैसे 24, 22, 18 कैरेट आदि। 22 कैरेट का सोना सबसे ज्यादा गोल्ड ज्वैलरी मेकिंग में इस्तेमाल होता है।

हॉलमार्किंग सेंटर नंबर: गहने पर हॉलमार्किंग नंबर भी लिखा होता है, जो BIS की ओर से जारी नंबर होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+