रिलायंस जियो के बाद वोडाफोन का धमाका: नहीं कराना होगा अलग-अलग रिचार्ज, फ्लैक्स प्लान किया लॉच
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद से ही टेलीकॉम कंपनियों पर खतरा मंडराने लगा है। सबी अपने-अपने ग्राहकों को बांधे रखने के लिए एक के बाद एक नए प्लान और ऑफर लगा रही है। इसी कड़ी में टेलीकॉम क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी वोडाफोन ने फ्लैक्स प्लान लॉच किया है। रिलायंस जियो से भी सस्ता, यह कंपनी दे रही है 11 रु. में 4G इंटरनेट

क्या है फ्लैक्स प्लान ?
वोडोफोन के इस नए फ्लैक्स प्लान में ग्राहकों को अलग-अलग रिचार्ज कराने की जरुरत नहीं है। यानी कि अगर आप फ्लैक्स प्लान चुनते हैं तो आपको एक ही रिचार्ज से इंटरनेंट, वॉयस कॉलिग, एसएमएस, रोमिंग जैसी तमाम सुविधाएं मिल जाएगी। इस प्लान से वोडोफोन के प्रीपेड ग्राहकों को अलग-अलग रिचार्ज कराने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। 3G फोन में इस्तेमाल कर पाएंगे रिलायंस जियो सिम, बस करना होगा ये काम

कैसे करेगा काम ?
इस प्लान के जरिए वोडाफोन अपने कस्टमर को बांधने की कोशिश कर रही है तो रिलायंस जियो के ऑफर से प्रभावित होकर नबंर पोर्टेबिलिटी का चुनाव कर रहे हैं। फ्लैक्स प्लान रिचार्ज कराने पर कंपनी कस्टमर को एक निश्चित संख्या में प्वाइंट्स देगी और उसी प्लाइंट्स के जरिए ग्राहक वॉयस कॉल, डेटा उपयोग, एसएमएस, रोमिंग जैसी सुविधाओं का भुगतान कर पाएंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। BSNL का जबरदस्त ऑफर: सिर्फ 9 रुपये में इस्तेमाल करें अनलिमिटेड इंटरनेट
क्या है प्लान की कीमत?
- वोडाफोन ने अपने इस खास प्लान की कीमत भी बहुत अधिक नहीं रखी है। सबसे कम का प्लैक्स प्लान प्री-पेड कस्टमर के लिए 117 रुपए का है, जिसमें उसे 135 प्वाइंट्स मिलेगे।
- सबसे अहम बात की इस 135 प्लाइंट्स के जरिए आप अपने इंटरनेट, वॉयस कॉलिंग, डेटा, एसएमएस सबका भुगतान कर सकेंगे।
- 1 एमबी इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए 1 प्लाइंट कटेगे।
- वहीं 1 एसएमएस के लिए एक प्वाइंट कटेगे।
- 1 मिनट रोमिंग पर इनकमिंग कॉल के लिए भी आपके खाते से 1 प्वाइंट खाटे जाएंगे।
- जबकि 1 मिनट आउटगोइंग लोकल के लिए 2 प्वाइंट्स काटे जाएंगे।
- दूसरा प्लान 194 रुपए का है, जिसमें आपको 200 एमबी डेटा और 250 मिनट की कॉलिंग मिलेगी।
- वहीं तीसरा प्लान 296 रुपए है जिसमें 500 मिनट कॉलिंग और 200 एमबी इंटरनेट मिलेगी।
- चौथा प्लान 398 का है, जिसमें 1 जीबी डाटा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications