Vodafone की VoLTE सर्विस दिल्ली, मुंबई, गुजरात में हुई लॉन्च, ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली। वोडाफोन इंडिया ने मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में अपनी VoLTE सर्विस लॉन्च कर दिया है। वोडाफोन इंडिया ने इस सर्विस को लॉन्च करते हुए कहा कि अब वोडाफोन यूजर्स अपने 4G स्मार्टफोन में वोडाफोन के 4G सिम के साथ इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। यूजर्स अब VoLTE सर्विस के जरिए किसी को कॉल कर सकते हैं और एचडी क्वालिटी में बातचीत का आनंद उठा सकते हैं।

अपने स्मार्टफोन में ऐसे चालू करें VoLTE सर्विस

अपने स्मार्टफोन में ऐसे चालू करें VoLTE सर्विस

1. वोडाफोन यूजर्स सभी VoLTE मोबाइल हैंडसेट में वोडाफोन की इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। आपका फोन VoLTE हैंडसेट है या नहीं, ये जानने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं- www.vodafone.in/volte

2. अपने स्मार्टफोन के सेटिंग्स में जाकर ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करें।

SIM1 में लगाएं वोडाफोन सिमकार्ड

SIM1 में लगाएं वोडाफोन सिमकार्ड

3. VoLTE सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपके पास वोडाफोन के 4G सिम का होना जरूरी है। अगर आपके पास 4G सिम नहीं है तो आज ही वोडाफोन स्टोर जाकर अपने सिमकार्ड को अपग्रेड कराएं।

4. अगर आपके पास ड्यूल सिम वाला स्मार्टफोन है तो आपको वोडाफोन सिम को SIM1 स्लॉट में लगाना होगा। साथ ही नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर 4G/3G/2G (Auto) मोड को सलेक्ट करना होगा।

क्या होती है VOLTE सर्विस?

क्या होती है VOLTE सर्विस?

बता दें कि VOLTE सर्विस 4G नेटवर्क का एक खास फीचर है जिसके जरिए यूजर्स को एचडी क्वालिटी में काल कनेक्ट करने की सुविधा मिलती है। एचडी क्वालिटी में आवाज बिल्कुल स्पष्ट और साफ सुनाई देती है। खास बात यह है कि VOLTE सर्विस पर डाटा यानी इंटरनेट से काल कनेक्ट होती है इसलिए इसमें आवाज 2G और 3G से साफ सुनाई देती है। बता दें कि रिलायंस जियो ने VOLTE सर्विस से ही अपने सभी यूजर्स को फ्री कॉलिंग की सुविधा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+