वोडाफोन दे रहा 36 जीबी मुफ्त डेटा, ऐसे करें एक्टिवेट
वोडाफोन के ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार दो ऑफर्स में से कोई भी प्लान चुन सकते हैं, जिसके तहत उन्हें मुफ्त में इंटरनेट सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के ग्राहकों को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने अब फ्री इंटरनेट देने को दो प्लान शुरू किए हैं। वोडाफोन के ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से कोई भी प्लान चुन सकता है, जिसके तहत उन्हें मुफ्त में इंटरनेट सुविधा मुहैया कराई जाएगी। आइए जानते हैं वोडाफोन के नए प्लान के बारे में। ये भी पढ़ें- जानिए, कैसे 29 रुपए वाला पेट्रोल आपको मिलता है 77 रुपए का!

36 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा
वोडाफोन के इस ऑफर के तहत मिल रहा पहला विकल्प यह है कि आप हर महीने 3 जीबी मुफ्त 4जी इंटरनेट डेटा चुन लें। इस तरह से आपको साल भर के अंदर कुल 36 जीबी (12 महीने x 3 जीबी) इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस तरह से अगर आप 499 रुपए के प्लान में 3 जीबी मुफ्त इंटरनेट पा रहे थे तो अब आपको 3+3=6 जीबी इंटरनेट डेटा हर महीने मिलेगा। ये भी पढ़ें- ये है धांसू ऑफर, BSNL लाया रिलायंस जियो से भी सस्ता प्लान

27 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा
वोडाफोन के ऑफर में दूसरा विकल्प है कि आप तीन महीने तक हर महीने 9 जीबी इंटरनेट डेटा ले सकते हैं। इस तरह से आपको कुल 27 जीबी (3 महीने x 9 जीबी) 4जी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस तरह से अगर आप 499 रुपए के प्लान में 3 जीबी मुफ्त इंटरनेट पा रहे थे तो अब आपको 3+9=12 जीबी इंटरनेट डेटा हर महीने मिलेगा। ये भी पढ़ें- आप भी हैं जियो के ग्राहक, तो ये पढ़कर आपको होगा अफसोस!

किसे मिलेगा ये ऑफर?
यह ऑफर सिर्फ वोडाफोन के उन पोस्टपेड ग्राहकों को मिलेगा, जिन्होंने वोडाफोन का रेड प्लान लिया है और वह कम से कम 1 जीबी इंटरनेट डेटा वाला प्लान इस्तेमाल कर रहे हों। साथ ही आपको पास 4जी स्मार्टफोन होना भी बहुत जरूरी है। वोडाफोन ने यह ऑफर इसलिए शुरू किया है, ताकि रिलायंस जियो के आकर्षक ऑफर्स की वजह से लोग वोडाफोन छोड़कर न जाएं। दरअसल, लोग सस्ते इंटरनेट डेटा और कॉल के लालच में रिलायंस जियो के ऑफर ले रहे थे, इसलिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो को हुआ तगड़ा नुकसान, क्या होगा ग्राहकों का अब?

कैसे मिलेगा ये ऑफर?
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications