Utkarsh Small Finance Bank IPO में निवेश हो सकता है फायदे का सौदा
Utkarsh Small Finance Bank IPO: उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक अपना आईपीओ लेकर आ रहा है। इस बैंक का आईपीओ 12 जुलाई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। आप 14 जुलाई तक इस आईपीओ में आवेदन कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यह आईपीओ सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लिस्ट होगा।
इस बैंक की शुरुआत 2016 में हुई थी। यह बैंक कई तरह के लोन मुहैया कराता है। सैलरी अकाउंट, सेविंग अकाउंट से लेकर करेंट अकाउंट, रिकरिंग, फिक्स डिपॉजिट और लॉकर की भी सुविधा यह बैंक मुहैया कराता है।

यह बैंक मुख्य रूप से ग्रामीण और गैर शहरी क्षेत्रों में यह बैंक काम करता है। यह बैंक गाड़ी के लिए लोन से लेकर घर के लिए लोन, बिजनेस के लिए लोन मुहैया कराता है। इस बैंक के आईपीओ के साइज की बात करें तो यह 500 करोड़ रुपए का है। इसमे ऑफर फॉर सेल नहीं है।
बैंक अपना आईपीओ 23-25 रुपए के प्राइस बैंड पर लेकर आया है। निवेशक इसमे 600 शेयर तक के लिए आवेदन कर सकते हैं। 75 फीसदी आवेदन क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व रखा गया है जबकि 15 फीसदी गैर इंस्टिट्यूशनल निवेशकों के लिए और 10 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।
वित्त वर्ष 2023 में बैंक ने रिकॉर्ड 2804 करोडड़ रुपए की आय अर्जित किया है, जबकि बैंक का कुल मुनाफा 404 करोड़ रुपए का है। छोटे फाइनेंस बैंक की श्रेणी में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2019-2023 के बीच सबसे तेजी से बढ़ने वाले तीसरे बैंक का दर्ज हासिल किया है। आईसीआईसीआई और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंनपी बैंक के आईपीओ को लीट मैनेजर के तौर पर देख रहे हैं।
बैंक का पोर्टफोलियो 31 मार्च 2023 कुल 13957.11 करोड़ रुपए का हो गया है। 31 मार्च 2021 में यह 8415.66 करोड़ रुपए का था। बैंक में लोन डिस्बर्समेंट की बात करें तो 2022-23 में यह 12442.89 करोड़ रुपए हो गया है। जोकि 2020-21 में 5914.01 करोड़ रुपए था।












Click it and Unblock the Notifications