Adani Group Stocks: अमेरिका में अडानी ग्रुप के इन्वेस्टर्स पर गिरी जांच की तलवार! जानें पूरा मामला
Adani Group Stocks:हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अब दो संस्थाएं अडानी ग्रुप के इन्वेस्टर्स से पूछताछ में लगी हैं। यह खबर तब सामने आई है, जब पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं।
Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। फोरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अब यू एस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) और ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में अटॉर्नी ऑफिस दोनों संस्थाएं अडानी ग्रुप में निवेश करने वाली अमेरिकी इन्वेस्टर्स से पूछताछ कर रहा है।
संस्थाओं ने जांच से यह जानना चाहती है कि हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप ने अपने निवेशकों को क्या बताया है। यह खबर उस वक्त सामने आई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं।

हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट के बाद लगे ये आरोप
आपको बता दें कि फोरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में अडाणी ग्रुप पर शेयरों के भाव में हेरफेर का आरोप लगाया था। हिंडेनबर्ग ने बताया था कि अडाणी ग्रुप की सभी 7 प्रमुख लिस्टेड कंपनियों पर काफी ज्यादा लोन है। ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर 85 फीसदी से ज्यादा ओवरवैल्यूड भी हैं। अडाणी ग्रुप ने शेयरों में हेरफेर की है।
अकाउंटिंग में धोखाधड़ी की गई है। इतना ही नहीं, हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर मार्केट मैनिपुलेशन, अकाउंटिंग फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे आरोप भी लगे थे। जिसके बाद अडानी ने निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए रोड शो भी किया था।
- अडानी एंटरप्राइजेज का स्टॉक 7.20 फीसदी
- अडानी ट्रांसमिशन के स्टॉक में 5.31 फीसदी
- अडानी पोर्ट्स 3.92 फीसदी
- अडानी पावर 4.19 फीसदी
- अडानी टोटल गैस 3 फीसदी
- अंबुजा सीमेंट 3 फीसदी












Click it and Unblock the Notifications